Redmi Turbo 5 भारत में एंट्री के लिए तैयार, डिजाइन हुआ रिवील, पहली बार आएगा Turbo सीरीज का फोन
Published by : Ankit Anand Updated At : 14 May 2026 6:38 PM
Redmi Turbo 5 (Photo: Redmi)
Redmi Turbo 5 जल्द ही भारत में एंट्री करने वाला है और इसका डिजाइन भी सामने आ चुका है. यह फोन पहले चीन में लॉन्च हो चुका है और अब भारतीय यूजर्स के लिए भी आ रहा है. इसमें दमदार डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग जैसे पावरफुल फीचर्स मिलने वाले हैं.
Redmi Turbo 5 को इस साल जनवरी में चीन में लॉन्च किया गया था. इसके साथ ही Turbo सीरीज का Turbo 5 Max भी पेश हुआ था. अब Xiaomi के सब-ब्रांड ने कन्फर्म कर दिया है कि Redmi Turbo 5 जल्द ही भारत में भी एंट्री करने वाला है. खास बात ये है कि यह भारत में आने वाला पहला Redmi Turbo सीरीज का फोन होगा. कंपनी ने इसके डिजाइन की झलक भी दिखा दी है, जो चीन वाले वर्जन जैसा ही नजर आता है. आइए इस फोन से जुड़े सभी डिटेल्स जानते हैं.
भारत आ रहा Redmi Turbo 5
X (पहले Twitter) पर गुरुवार को Xiaomi India के Associate Director of Marketing and PR, Sandeep Sarma ने यह कन्फर्म किया कि Redmi Turbo 5 जल्द ही भारत में लॉन्च होने वाला है. इसके साथ ही Amazon पर इस फोन के लिए बना माइक्रोसाइट भी अपडेट कर दिया गया है. इतना ही नहीं, माइक्रोसाइट से फोन का डिजाइन भी सामने आ चुका है.
Redmi Turbo 5 की डिजाइन
Redmi Turbo 5 जल्द ही भारत में कम से कम ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च हो सकता है. डिजाइन की बात करें तो फोन काफी स्लीक और सिंपल नजर आता है. इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें दोनों लेंस टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर अलग-अलग तरीके से फिट किए गए हैं. वहीं इनके ठीक बगल में LED फ्लैश भी दिया गया है.
पीछे की तरफ फ्लैट पैनल के साथ Redmi की ब्रांडिंग नीचे बाईं ओर देखने को मिलेगी. फोन के दाईं तरफ पावर बटन और वॉल्यूम रॉकर दिए गए हैं, जबकि बाईं साइड को पूरी तरह साफ रखा गया है.
चीन में लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 की कीमत कितनी थी?
हालांकि अभी इसकी लॉन्च डेट, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन डिजाइन से साफ लगता है कि यह चीन में लॉन्च हुए वर्जन जैसा ही हो सकता है. याद दिला दें कि Redmi Turbo 5 को चीन में जनवरी में लॉन्च किया गया था, जहां इसके 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत करीब CNY 2,299 (लगभग ₹30,000) रखी गई थी.
चीन में लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 के फीचर्स
इसमें 6.59 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग काफी स्मूद महसूस होती है. साथ ही इसमें 480Hz तक का टच सैंपलिंग रेट, 3,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, Dolby Vision और HDR10+ का सपोर्ट भी मिलता है.
परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 4nm पर बना MediaTek Dimensity 8500 Ultra ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 7,560mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. खास बात यह है कि इसमें 100W की फास्ट वायर्ड चार्जिंग और 27W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है.
यह भी पढ़ें: Motorola का बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन लॉन्च, दमदार फीचर्स के साथ मिलेंगे 7 साल तक एंड्रॉइड अपडेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










