क्या आप भी Aadhaar अपडेट के लिए लगाते हैं सेंटर के चक्कर? अब घर बैठे हो जाएगा सारा काम, जानें कैसे

Published by : Ankit Anand Updated At : 21 Jun 2025 5:36 PM

विज्ञापन

Aadhaar Card Update

Aadhaar Update: अब आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए बार-बार आधार केंद्र जाने की आवश्यकता नहीं होगी. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) एक नया मोबाइल ऐप तैयार कर रहा है जो क्यूआर कोड पर आधारित होगा.

विज्ञापन

Aadhaar Update: आधार कार्ड को आमतौर पर सबसे जरूरी दस्तावेजों में गिना जाता है और अधिकतर कामों में इसकी आवश्यकता सबसे पहले होती है. हालांकि, कई बार आधार में बदलाव या सुधार करवाने के लिए लोगों को आधार केंद्र के कई चक्कर लगाने पड़ते हैं. लेकिन अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) एक नए मोबाइल ऐप पर काम कर रहा है जो क्यूआर कोड तकनीक पर आधारित होगा.

इस ऐप की मदद से लोग अपने Aadhaar की जानकारी को घर बैठे ही अपडेट कर सकेंगे. उम्मीद की जा रही है कि यह ऐप नवंबर 2025 तक सभी के लिए उपलब्ध करा दी जाएगी. आइए जानते है इस ऐप से जुडी सारी जानकारी.

मोबाइल ऐप से होंगे जरूरी अपडेट

अब एक मोबाइल ऐप के माध्यम से नाम, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर और पता जैसे अहम विवरणों में बदलाव किया जा सकेगा. केवल बायोमेट्रिक अपडेट जैसे फेस, फिंगरप्रिंट और आइरिस को छोड़कर बाकी अधिकतर कार्य इसी ऐप के जरिए पूरे किए जा सकेंगे. 

यह भी पढ़ें: PAN Card बनवाने के लिए अब यह डॉक्यूमेंट होगा जरूरी, इस तारीख से बदल जाएंगे नियम

अन्य डॉक्युमेंट्स भी जोड़े जा सकेंगे

एक नई तकनीक की मदद से तैयार यह सिस्टम जन्म प्रमाण पत्र, मैट्रिक सर्टिफिकेट, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, पैन कार्ड, पीडीएस और मनरेगा जैसे विभिन्न डाटाबेस से पता और अन्य जरूरी जानकारी प्राप्त करेगा. इससे दस्तावेजों की सत्यता की जांच आसान हो जाएगी और फर्जी दस्तावेजों के उपयोग पर लगाम लगाने में भी सहूलियत मिलेगी.

Aadhaar फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं

UIDAI का ये क्यूआर कोड आधारित मोबाइल ऐप सुरक्षित डाटा साझा करने की सुविधा प्रदान करेगा. इस ऐप के माध्यम से यूजर्स अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पूरी या संक्षिप्त रूप में केवल अपनी सहमति से साझा कर सकेंगे. इसका उपयोग मोबाइल सिम लेने, ट्रेन यात्रा के दौरान पहचान दिखाने या किसी सरकारी सेवा के लिए पहचान सत्यापन जैसे कार्यों में किया जा सकेगा. इस सुविधा से बार-बार दस्तावेजों की फोटोकॉपी करवाने या उन्हें जमा करने की झंझट भी खत्म हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: EPF में नॉमिनी का नाम कैसे जोड़ें? जानिए आसान ऑनलाइन तरीका

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola