EPF में नॉमिनी का नाम कैसे जोड़ें? जानिए आसान ऑनलाइन तरीका
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Jun 2025 12:16 PM
How to Update EPF Nominee Online?
How to Update EPF Nominee Online? EPFO के नियमों के अनुसार अब EPF खाताधारकों के लिए नॉमिनी जोड़ना जरूरी है. जानिए कैसे करें ऑनलाइन नॉमिनेशन कुछ ही स्टेप्स में.
How to Update EPF Nominee Online?: किसी भी निवेश में नॉमिनी की भूमिका बेहद अहम होती है, क्योंकि यह सुनिश्चित करता है कि यदि निवेशक का निधन हो जाए तो संबंधित लाभ सही व्यक्ति तक पहुंच सके. यही कारण है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने भी अपने EPF खाताधारकों के लिए नॉमिनी जोड़ना अनिवार्य कर दिया है. यदि नॉमिनी नामित नहीं किया गया हो, तो मृत्यु की स्थिति में परिवारजनों को PF राशि प्राप्त करने में कठिनाई हो सकती है. इसीलिए आज हम आपको बता रहे हैं कि EPF खाते में नॉमिनी को ऑनलाइन कैसे जोड़ा जा सकता है.
EPF खाते में नॉमिनी कैसे जोड़ें, जानिए ऑनलाइन प्रक्रिया (How to Update EPF Nominee Online)
स्टेप 1: लॉगिन करें
सबसे पहले EPFO की वेबसाइट पर जाएं.
फिर अपना UAN (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) और पासवर्ड डालकर लॉग-इन करें.
स्टेप 2: ई-नॉमिनेशन विकल्प चुनें
लॉग-इन करने के बाद, ‘Manage’टैब पर क्लिक करें.
फिर ‘E-Nomination’ विकल्प पर जाएं और ‘EnterNewNomination’ को चुनें.
आपको यह बताना होगा कि आपका परिवार है या नहीं. इसके लिए ‘Yes’ या ‘No’ चुनें.
स्टेप 3: नॉमिनी की जानकारी भरें
नॉमिनी का नाम, संबंध, जन्म तिथि, अन्य जरूरी जानकारी और उनकी फोटो अपलोड करें.
अगर एक से अधिक नॉमिनी हैं, तो अनुपात (जैसे 50-50 या 70-30) निर्धारित करें.
स्टेप 4: E-साइन द्वारा पुष्टि करें
सभी जानकारी भरने के बाद ‘Save’ करें और ‘PendingNominations’ सेक्शन में जाएं.
E-sign विकल्प चुनें- इसके लिए आधार नंबर डालना होगा.
आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक OTP आएगा, जिसे डालने के बाद नॉमिनेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
UPI से अपने आप कट गए पैसे? तुरंत बंद कर दें ये सेटिंग, नहीं तो हर महीने होगा नुकसान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










