IRCTC Aadhaar Link Process: 1 जुलाई से बदल रहे तत्काल टिकट बुकिंग के नियम, जानिए आईआरसीटीसी ऐप से कैसे लिंक होगा आधार
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 20 Jun 2025 12:44 PM
IRCTC Aadhaar Link Process
IRCTC Aadhaar Link Process: आइआरसीटीसी 1 जुलाई 2025 से तत्काल ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव कर रहा है, जिससे फर्जी बुकिंग पर रोक लगेगी और असली यात्रियों को प्राथमिकता मिलेगी. जानिए क्यों पड़ी नये नियमों की जरूरत और क्या होगा इनका असर.
IRCTC Aadhaar Link Process: अगर आप भी तत्काल ट्रेन टिकट की बुकिंग करते हैं, तो आपके लिए यह जरूरी खबर है. 1 जुलाई 2025 से भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम (IRCTC) तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रहा है. इन बदलावों का मकसद फर्जी बुकिंग पर लगाम लगाना और असली यात्रियों को प्राथमिकता देना है.
IRCTC Aadhaar Link: नया नियम क्या है?
IRCTC के अनुसार, 1 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट केवल उन्हीं यूजर्स को मिल पाएंगे जिन्होंने अपनी पहचान आधार कार्ड से वेरीफाई की हो. इतना ही नहीं, 15 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के लिए आधार-आधारित OTP वेरिफिकेशन भी अनिवार्य कर दिया गया है.
रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने 17 जून को इस सुधार की घोषणा करते हुए कहा कि अब बुकिंग विंडो के पहले 30 मिनट में केवल KYC-वेरीफाइड यूजर्स ही टिकट बुक कर पाएंगे, जिससे बॉट्स और एजेंट्स द्वारा की जा रही गलत बुकिंग पर रोक लगेगी.
IRCTC अकाउंट में आधार कैसे वेरिफाई करें?
IRCTC की वेबसाइट/ऐप पर लॉग इन करें
“मेरा खाता” सेक्शन में जाएं और “उपयोगकर्ता को प्रमाणित करें” चुनें
अपना आधार नंबर या वर्चुअल आईडी दर्ज करें
“विवरण सत्यापित करें” पर क्लिक करें और आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आया OTP डालें
सहमति चेक करें और “सबमिट” पर क्लिक करें.
IRCTC Aadhaar Link: आधार को लिंक कैसे करें?
वेबसाइट पर लॉग इन करें और “प्रोफाइलटैब” में जाएं
“आधार लिंक करें” पर क्लिक करें
अपना आधार नंबर और नाम दर्ज करें और ‘OTPभेजें’ पर क्लिक करें
OTP को दर्ज कर सत्यापित करें
“अपडेट” टैब पर क्लिक करें ताकि KYC प्रॉसेस पूरा हो सके.
IRCTC Aadhaar Link: क्यों जरूरी है यह बदलाव?
IRCTC का मकसद इस बदलाव के जरिये यह सुनिश्चित करना है कि टिकट उन यात्रियों को मिलें जो वास्तव में यात्रा करना चाहते हैं. यह कदम टिकट ब्लैकिंग और अनधिकृत बुकिंग को रोकने की दिशा में बेहद प्रभावी हो सकता है.
IRCTC Aadhaar Link: कब से लागू होंगे ये नियम?
1 जुलाई 2025: केवल आधार वेरिफिकेशन यूज़र्स को तत्काल टिकट बुक करने की अनुमति
15 जुलाई 2025: OTP-बेस्ड आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य.
IRCTC Aadhaar Link: आधार लिंकिंग और वेरिफिकेशन जल्द से जल्द पूरा कर लें
अगर आप भी यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो अब आधार लिंकिंग और वेरिफिकेशन जल्द से जल्द पूरा कर लें, ताकि 1 जुलाई के बाद बुकिंग में कोई परेशानी न हो.
रांची की बारिश में भीगने से बचाएगा आपका स्मार्टफोन, ये Settings बनेंगे आपका सुरक्षा कवच
Aadhaar को लेकर बड़ा अपडेट, पूरे देश में लागू होगा डिजिटल e-Aadhaar सिस्टम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










