रांची की बारिश में भीगने से बचाएगा आपका स्मार्टफोन, ये Settings बनेंगे आपका सुरक्षा कवच

Updated:
विज्ञापन

monsoon tips

Monsoon Tips: अगर आप भी मॉनसून की इस बारिश में भीगने और फंसने से बचना चाहते हैं, तो फिर अपने फोन में बस इन सेटिंग्स को ऑन कर लें. फिर आपको हर पल मौसम की जानकारी मिलती रहेगी और आप बाहर निकलते समय बारिश के लिए पहले से तैयार रहेंगे.

विज्ञापन

Monsoon Tips: भारत में मॉनसून ने दस्तक दे दी है. देश के हर हिस्से में झमाझम बारिश शुरू हो गई है. इस मॉनसून में कब बारिश और तेज हवा चल जाए कोई नहीं कह सकता. ऐसे में अगर आपको भी इस मॉनसून सीजन में रोजाना बाहर निकलना है तो फिर खुद से पहले अपने फोन को इस बारिश के लिए तैयार कर लिजीए. जी हां, अपने फोन में कुछ सेटिंग्स और ऐप्स की मदद से आप खुद को अचानक हुई बारिश से बचा सकते हैं. अपने स्मार्टफोन में इन सेटिंग्स को ऑन कर आप बारिश में फंसने और भीगने जैसी परेशानी से बच सकते हैं.

यह भी पढ़ें: मौसम की चाहिए पल-पल की जानकारी! ये ऐप्स आएंगे काम, बारिश हो या आंधी, तुरंत कर देंगे अलर्ट

यह भी पढ़ें: बारिश में भीगे फोन को चावल में रखना पड़ जाएगा महंगा, जानिए क्या करें और क्या नहीं

फोन के Weather App का यूज करें

हर स्मार्टफोन में पहले से ही गूगल वेदर ऐप या फिर कोई भी वेदर ऐप जरूर रहता है. ऐसे में इन मौसम ऐप्स की मदद से आप रियल-टाइम समेत आने वाले दिनों के मौसम का भी हाल जान सकते हैं. इसके लिए बस अपने ऐप की नोटिफिकेशन सेटिंग्स को ऑन कर दें ताकि आपको पल-पल मौसम अलर्ट मिलते रहे.

फोन में रखें ‘मौसम’ App

अगर आपके फोन में वेदर ऐप नहीं है या वह सही से काम नहीं करता तो आप मॉनसून में मौसम की पल-पल जानकारी रखने के लिए अपने स्मार्टफोन में IMD की ऑफिशियल ऐप ‘मौसम’ को इंस्टॉल कर लें. मौसम ऐप आपको रियल-टाइम अपडेट्स के साथ एक हफ्ते तक के मौसम के मिजाज का हाल भी बता देगा. सबसे खास बात यह है कि, इस ऐप के जरिए आपको सिर्फ बारिश ही नहीं बल्कि तूफान, तेज हवा और ओले गिरने जैसी स्थिति के बारे में भी समय पर अलर्ट दे देगा.

लोकेशन ऑन रखना है जरूरी

मौसम की पल-पल जानकारी मिलने के लिए अपने फोन के लोकेशन को ऑन रखें,ताकि आपको अपने लोकेशन के हिसाब से मौसम से जुड़ी सही जानकारी मिल सके. मौसम बदलते ही मौसम ऐप या फिर गूगल आपको मौसम अलर्ट भेज देगा. इससे आप मौसम के अनुसार बाहर जाने के प्लानिंग को एडजस्ट कर सकते हैं.

होम स्क्रीन पर लगाएं मौसम वाले Widgets

अगर आप बार-बार मौसम ऐप को खोलकर मौसम के अपडेट्स नहीं लेना चाहते तो फिर आप अपने फोन के होम स्क्रीन पर मौसम वाला विजेट (Widgets) लगा लें. इससे जैसे ही आप जब-जब अपने फोन के स्क्रीन को टच करेंगे आपको तब-तब रियल-टाइम मौसम की जानकारी, टेंपरेचर और बारिश जैसी संभावना के अपडेट्स दिख जाएंगे.

Google को करें कस्टामाइज

आप अपने फोन के Google ऐप में कुछ सेटिंग्स को ऑन कर देते हैं तो गूगल आपको मौसम से जुड़ी सारी जानकारी देता रहेगा. इसके लिए बस आपको अपने फोन का लोकेशन ऑन रखना है ताकि आपके लोकेशन के हिसाब से गूगल आपको मौसम की जानकारी दे सकें. इसके लिए अपने फोन के Settings में जाकर Google को “Allow all the time” पर सेट कर दें. इसे ऑन करते ही आपको हर पल मौसम की जानकारी गूगल दे देगा.

यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: आज बारिश होगी या नहीं? ये सरकारी ऐप बताएगा मौसम का हाल

विज्ञापन
शिवानी शाह

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola