Heavy Rain Alert: आज बारिश होगी या नहीं? ये सरकारी ऐप बताएगा मौसम का हाल

Published by : Ankit Anand Updated At : 29 May 2025 2:35 PM

विज्ञापन

Mausam App

Heavy Rain Alert | Mausam App: जैसे-जैसे मौसम के बदलते मिजाज आम होते जा रहे हैं, 'मौसम ऐप' लोगों के लिए स्थानीय और राष्ट्रीय मौसम की जानकारी पाने का एक अहम जरिया बनता जा रहा है. यह ऐप यूजर्स को समय रहते सटीक जानकारी देकर अलर्ट रहने में मदद करता है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert | Mausam App: इन दिनों मौसम तेजी से बदल रहा है. कई शहरों में तेज गर्मी के साथ अचानक बारिश भी हो रही है. ऐसा माना जा रहा इस बार मानसून ने जल्दी दस्तक दे दी है. ऐसे में अगर आप भी बाहर जाने प्लान बना रहे हैं, तो मौसम का बदलता मिजाज आपके लिए मुसीबत का कारन बन सकता है.

इसलिए मौसम की जानकारी पहले से होना जरूरी है. इसके लिए आप भारत सरकार के Mausam ऐप का सहारा ले सकते हैं, जो मौसम की सटीक और भरोसेमंद जानकारी देता है. क्या है यह ऐप और इसे कैसे आप अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं आइए जानते है सब कुछ. 

Heavy Rain Alert: क्या है मौसम ऐप

भारत सरकार के पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES) के तहत भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने ‘Mausam’ ऐप बनाया है. यह ऐप आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण संसाधन बनकर उभरा है. यह ऐप रियल-टाइम मौसम जानकारी, पूर्वानुमान, रडार इमेज और हीटवेव व भारी बारिश जैसी गंभीर मौसम परिस्थितियों के लिए अलर्ट प्रदान करता है. बदलते मौसम के अनिश्चित पैटर्न को देखते हुए, यह ऐप स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर मौसम की सटीक जानकारी पाने के लिए लोगों को सतर्क और अपडेटेड रहने में मदद करता है.

यह भी पढ़ें: FREE में Aadhaar अपडेट करने का आखरी मौका! इस तारीख तक घर बैठे बदल लें डिटेल्स, नहीं लगेगा एक भी पैसा

Heavy Rain Alert: Mausam ऐप को कैसे डाउनलोड करें

Android पर मौसम ऐप कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन पर गूगल प्ले स्टोर खोलें.
  • फिर सर्च बार में Mausam App टाइप करें.
  • इसके बाद IMD – AAS द्वारा बनाए गए ऐप को खोजें.
  • ऐप डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए Install पर टैप करें.

Heavy Rain Alert: ios पर मौसम ऐप कैसे डाउनलोड करें

  • सबसे पहले अपने iPhone में App Store खोलें.
  • सर्च बार में ‘Mausam IMD’ टाइप करें.
  • भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) द्वारा जारी किए गए ऐप को पहचानें.
  • ऐप के सामने दिए गए ‘Get’ बटन पर टैप करें ताकि यह आपके फोन में इंस्टॉल हो सके.

Heavy Rain Alert: हीट वेव औरे बारिश अलर्ट कैसे एक्टिव करें

  • सबसे पहले अपने मोबाइल में मौसम ऐप ओपन करें.
  • ऐप आपसे कुछ जरूरी परमिशन मांगेगा जैसे लोकेशन और नोटिफिकेशन एक्सेस,उन्हें अनुमति दें.
  • इसके बाद आपको भारतीय मौसम विभाग (IMD) द्वारा जारी किए गए मौसम अलर्ट्स मिलने शुरू हो जाएंगे.
  • अब ऐप की सेटिंग्स में जाएं और ‘रेन अलर्ट’ विकल्प को ऑन कर दें.

ऐप आपके चुने गए क्षेत्र के अनुसार भारी बारिश, हीटवेव, आंधी-तूफान और चक्रवात जैसे महत्वपूर्ण मौसम बदलावों की जानकारी पुश नोटिफिकेशन के जरिए देगा. ये अलर्ट्स नियमित रूप से IMD द्वारा अपडेट किए जाते हैं, ताकि यूजर्स को सबसे ताजा और सही जानकारी मिल सके.

यह भी पढ़ें: बारिश में भीगे फोन को चावल में रखना पड़ जाएगा महंगा, जानिए क्या करें और क्या नहीं

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola