FREE में Aadhaar अपडेट करने का आखरी मौका! इस तारीख तक घर बैठे बदल लें डिटेल्स, नहीं लगेगा एक भी पैसा

Published by : Ankit Anand Updated At : 25 May 2025 5:19 PM

विज्ञापन

What is Aadhaar Authentication, How to Authenticate Aadhaar

Aadhaar Update: UIDAI के अनुसार, नागरिक 14 जून 2025 तक अपने आधार विवरण ऑनलाइन बिलकुल मुफ्त में अपडेट कर सकते हैं. आम तौर पर इसके लिए 50 रुपये शुल्क देना पड़ता है, लेकिन इस पहल के तहत यह शुल्क माफ कर दिया गया है.

विज्ञापन

अगर आपको भी आधार कार्ड की जानकारी अपडेट करनी है, तो यह काम करने का सुनहरा मौका है. यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने नागरिकों को 14 जून 2025 तक आधार अपडेट की सुविधा ऑनलाइन और बिल्कुल मुफ्त में उपलब्ध कराई है. यह पहल पहली बार पिछले साल शुरू की गई थी, जिसके तहत सामान्य रूप से लगने वाला ₹50 का शुल्क हटाया गया है और आपको किसी नामांकन केंद्र पर जाने की जरूरत भी नहीं है. लेकिन ध्यान रखें, यह सुविधा सीमित समय के लिए है, इसलिए जल्द से जल्द इसे पूरा कर लें.

Aadhaar अपडेट क्यों जरूरी है? 

UIDAI के आधार नामांकन और अपडेट नियम, 2016 के अनुसार, हर आधार धारक को हर 10 साल में एक बार अपना पहचान पत्र (PoI) और पता प्रमाण (PoA) अपडेट कराना जरूरी है. जानकारी अपडेट रखने से सरकारी योजनाओं का लाभ लेने, बैंक खाता खोलने और KYC प्रक्रिया पूरी करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती.

यह भी पढ़ें: कहीं आपका Aadhaar Card कोई और तो नहीं कर रहा इस्तेमाल? इन स्टेप्स को फॉलो कर ऐसे लगाएं पता

ऑनलाइन क्या-क्या अपडेट कर सकते हैं?

निःशुल्क अपडेट सुविधा केवल कुछ सीमित व्यक्तिगत जानकारियों के लिए ही उपलब्ध है. आप अपने आधार कार्ड मामूली सुधार कर सकते हैं, जिनमें शामिल है:

  • नाम
  • जन्मतिथि (निर्धारित सीमा के अंतर्गत)
  • पता
  • लिंग
  • भाषा प्राथमिकताएं

हालांकि आपके बायोमेट्रिक अपडेट्स जिनमें  फिंगरप्रिंट्स, आइरिस स्कैन या फोटोग्राफ जैसी चीजें आपक आधार एनरोलमेंट सेंटर पर व्यक्तिगत रूप से जा कर ही करवा सकते हैं.

ऑनलाइन आधार अपडेट कैसे करें

  • UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in पर जाएं.
  • अपने आधार नंबर और OTP की मदद से लॉगिन करें.
  • वेबसाइट के दाईं ओर ऊपर “Document Update” विकल्प पर क्लिक करें.
  • अब मांगे गए दस्तावेज – पहचान प्रमाण (PoI) और पता प्रमाण (PoA) – अपलोड करें. यह दस्तावेज JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट में हो सकते हैं और इनकी साइज 2MB से अधिक नहीं होनी चाहिए.
  • दस्तावेजों को ध्यानपूर्वक जांचें और सबमिट करें.
  • सबमिट करने के बाद आपको एक Service Request Number (SRN) मिलेगा, जिसकी मदद से आप अपने अपडेट की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Aadhaar Card में लगी फोटो से हैं नाखुश? मिनटों में जान लें इसे अपडेट करने का तरीका

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola