Aadhaar Card में लगी फोटो से हैं नाखुश? मिनटों में जान लें इसे अपडेट करने का तरीका
Published by : Ankit Anand Updated At : 22 May 2025 1:33 PM
Aadhaar Card Update
Aadhaar Card Photo Update: बहुत से लोग अपने आधार कार्ड की फोटो से असंतुष्ट रहते हैं, जिसकी मुख्य वजह अक्सर खराब एक्सप्रेशन या गलत लाइटिंग होती है. लेकिन अच्छी खबर यह है कि आधार कार्ड की फोटो को बदला जा सकता है. आइए जानते है स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस
Aadhaar Card Photo Update: अक्सर ऐसा देखा गया है की हम अपने आधार कार्ड में लगे हुए फोटो से नाखुश रहते हैं. खराब रोशनी, अजीब एक्सप्रेशन या पुरानी तस्वीर जैसे कारणों से अक्सर आधार कार्ड की फोटो देखकर शर्मिंदगी महसूस होती है। खैर,अच्छी खबर यह है कि अब आप अपनी आधार फोटो को बदल सकते हैं.
जी हां, भले ही आधार कार्ड एक सरकारी दस्तावेज हो जिसका इस्तेमाल पासपोर्ट,बैंक, स्कूल एडमिशन और नौकरी जैसे कई अहम कामों में हम इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसकी फोटो को अपडेट करना उतना मुश्किल नहीं जितना हम समझते हैं. हालांकि, यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन नहीं है, लेकिन इसे पूरा करना बेहद आसान और समय लेने वाला नहीं है. आइए जानते है कैसे आप अपने आधार फोटो को बदल सकते हैं.
Aadhaar Card पर लगी फोटो कैसे अपडेट करें ?
अगर आप भी अपने आधार कार्ड की फोटो बदलवाना चाहते हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. अब यह प्रक्रिया पहले से ज्यादा आसान हो गई है. इसके लिए आपको केवल कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
- UIDAI की वेबसाइट पर जाएं: सबसे पहले uidai.gov.in पर जाकर आपको Aadhaar Enrolment/Correction फॉर्म डाउनलोड करना होगा.
- फॉर्म भरें: सही जानकारी के साथ फॉर्म भरें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें.
- आधार सेवा केंद्र जाएं: भरे हुए फॉर्म को अपने नजदीकी आधार एनरोलमेंट सेंटर पर जमा करना होगा.
- बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन: एक्जीक्यूटिव आपकी पहचान बायोमेट्रिक तरीके से वेरीफाई करेगा.
- नई फोटो क्लिक होगी: आपकी एक नई फोटो उसी समय खींची जाएगी.
- फीस का भुगतान करें: इस अपडेट के लिए आपको ₹100+GST का भुगतान करना होगा.
- स्लिप प्राप्त करें: आपको एक एक्नॉलेजमेंट स्लिप दी जाएगी जिसमें URN (Update Request Number) होगा.
उस URN के जरिए आप UIDAI की वेबसाइट पर जाकर अपने फोटो अपडेट स्टेटस को ट्रैक कर सकते हैं. पूरा प्रोसेस पूरा होने में अधिकतम 90 दिन लग सकते हैं. अपडेट हो जाने के बाद आप नया e-Aadhaar डाउनलोड कर सकते हैं या फिर उसका रीप्रिंट मंगा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: How To Check Aadhaar Use Misuse: आपकी Aadhaar ID का कहीं कोई और तो नहीं कर रहा इस्तेमाल? UIDAI से ऐसे करें चेक
यह भी पढ़ें: आधार कार्ड में बदलना है सरनेम तो फॉलो कर लें बस ये स्टेप्स, घर बैठे आसानी से हो जाएगा काम
यह भी पढ़ें: Aadhaar App: QR स्कैन करने से होगा डिजिटल वेरिफिकेशन, फोटो कॉपी देने का झमेला खत्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










