iPhone 15 Price Drop: न ऑफर, न डिस्काउंट फिर भी 28000 रुपये सस्ता मिल रहा आईफोन 15, जानें कहां

Published by : Ankit Anand Updated At : 13 Dec 2025 10:00 AM

विज्ञापन

iPhone 15 Price Drop

iPhone 15 Price Drop: अमेजन पर आईफोन 15 की कीमत में बड़ी कटौती की गयी है. अब इस फोन की कीमत में 28,000 रुपये से भी ज्यादा का प्राइस कट हुआ है. इसके साथ ही, iPhone खरीदने पर बैंक डिस्काउंट का भी फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

iPhone 15 Price Drop: iPhone 15 पर एक और बड़ा डिस्काउंट मिला है. अब आप इस Apple iPhone को उसकी लॉन्च कीमत से ₹28,000 तक सस्ता खरीद सकते हैं. आपको बता दें यह iPhone साल 2023 में लॉन्च हुआ था जो अब काफी कम कीमत में मिल रहा है. ऑनलाइन रिटेलर Amazon iPhone 15 की कीमत कम करने के अलावा बैंक डिस्काउंट भी दे रहा है. हाल ही में यह iPhone Reliance Digital पर ₹54,900 में बिक रहा था, लेकिन Amazon ने इसे और भी किफायती बना दिया है. आइए आपको इस डील के बारे में विस्तार से बताते हैं.

Amazon पर iPhone 15 मिल रहा सस्ता

इस Apple iPhone 15 में तीन स्टोरेज ऑप्शन हैं- 128GB, 256GB और 512GB. लॉन्च के समय इसकी कीमत ₹79,900 थी. अब इसे अमेजन से सिर्फ ₹50,990 में खरीदा जा सकता है. साथ ही, बैंक डिस्काउंट का भी फायदा उठाया जा सकता है. इसके अलावा, iPhone 15 खरीदने पर कैशबैक और एक्सचेंज ऑफर भी शामिल है. आप इसे EMI पर भी घर ले जा सकते हैं.

Iphone 15 price detail on amazon

iPhone 15 के फीचर्स

इस Apple iPhone में 6.1-इंच का Super Retina XDR डिस्प्ले है. कंपनी ने इसमें डायनामिक आइलैंड फीचर भी दिया है. इस iPhone में कैमरा के फीचर्स बेहतर किए गए हैं, जैसे डेप्थ कंट्रोल और नेक्स्ट-जेन पोर्ट्रेट इमेजिंग. यह iPhone A16 Bionic चिपसेट से चलता है.

iPhone 15 में USB Type-C चार्जिंग और बड़ी बैटरी दी गई है. इसके अलावा, इसमें MagSafe, Q12 और Qi वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी है. इसमें Face ID और क्रैश डिटेक्शन जैसी सेफ्टी फीचर्स भी हैं. Apple iPhone 15 में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 12MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है. यह iOS 17 के साथ लॉन्च हुआ था और भविष्य में iOS 26 तक अपडेट किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: 15000 की रेंज में Motorola के ये दो फोन्स हैं बेस्ट डील, मिलेगा 50MP कैमरा और 7000mAh बैटरी का कॉम्बिनेशन

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola