₹398 में Vi दे रहा है 300GB हाई-स्पीड डेटा
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 19 Feb 2026 5:22 PM
Vodafone Idea का सबसे सस्ता Hero Plan- जानें फायदे
Vodafone Idea का सबसे सस्ता Non-Stop Hero Plan ₹398 में उपलब्ध है. इसमें 28 दिन की वैधता, 300GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS/दिन मिलते हैं.
भारत में टेलीकॉम कंपनियों की प्रतिस्पर्धा लगातार तेज हो रही है. इसी दौड़ में Vodafone Idea (Vi) ने अपने Non-Stop Hero Plans पेश किए हैं, जिन्हें कंपनी “अनलिमिटेड 4G और 5G” का वादा करती है. हालांकि यह डेटा वास्तव में पूरी तरह अनलिमिटेड नहीं है, बल्कि हर 28 दिन में 300GB हाई-स्पीड डेटा की सीमा तय की गई है.
Non-Stop Hero Plan क्या है?
Vi के Non-Stop Hero Plans प्रीपेड यूजर्स के लिए बनाये गए हैं. इन प्लान्स में ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना SMS और हाई-स्पीड डेटा मिलता है. खास बात यह है कि डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी इंटरनेट पूरी तरह बंद नहीं होता, बल्कि स्पीड कम हो जाती है.
सबसे सस्ता प्लान- ₹398
- कीमत: ₹398
- वैधता: 28 दिन
- डेटा: 300GB हाई-स्पीड (4G/5G)
- कॉलिंग: अनलिमिटेड
- SMS: 100 प्रति दिन
यह प्लान उन यूजर्स के लिए है जो कम कीमत में ज्यादा डेटा चाहते हैं.300GB डेटा को अगर 28 दिन में बांटा जाए तो रोजाना लगभग 10GB हाई-स्पीड इंटरनेट मिलता है.
लंबे वैधता वाले प्लान
अगर आप लंबी अवधि का विकल्प चाहते हैं तो ₹698 का प्लान उपलब्ध है. इसमें 56 दिन की वैधता मिलती है और हर 28 दिन पर 300GB डेटा रीसेट होता है. यानी कुल मिलाकर 600GB हाई-स्पीड डेटा.
OTT और अन्य फायदे
कुछ Non-Stop Hero Plans में OTTसब्सक्रिप्शन भी शामिल है. इससे यूजर्स को डेटा के साथ-साथ मनोरंजन का भी फायदा मिलता है. हालांकि ₹398 वाला बेसिक प्लान केवल डेटा, कॉलिंग और SMS तक सीमित है.
सबसे सस्ता और लोकप्रिय विकल्प
Vodafone Idea का ₹398 Non-Stop Hero Plan फिलहाल कंपनी का सबसे सस्ता और लोकप्रिय विकल्प है. यह उन यूजर्स के लिए बेहतर है, जो भारी मात्रा में डेटा इस्तेमाल करते हैं और चाहते हैं कि इंटरनेट कभी बंद न हो.
यह भी पढ़ें: बजट में चाहिए बेस्ट रिचार्ज? Vi का 479 रुपये वाला प्लान है परफेक्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










