बजट में चाहिए मजबूत फोन? Tecno ने लॉन्च किया Spark Go 3 Pro, मिलती है IP69 रेटिंग और 120Hz स्क्रीन
टेक्नो स्पार्क गो 3 प्रो (फोटो: tecno-mobile.in)
Tecno ने भारत में Spark Go 3 Pro बजट स्मार्टफोन लॉन्च किया है. फोन में IP69 रेटिंग, 120Hz डिस्प्ले, 5,200mAh बैटरी और IR ब्लास्टर जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसकी शुरुआती कीमत ₹15,999 है.
Tecno ने भारत में अपना नया फोन Spark Go 3 Pro लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस बजट स्मार्टफोन को खासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो डेली यूज में मजबूत और टिकाऊ फोन चाहते हैं. फोन को IP69 रेटिंग मिली है. यानी इसे आउटडोर या थोड़े मुश्किल हालात में यूज करने वाले यूजर्स के लिए भी तैयार किया गया है. इसके अलावा, इसमें 120Hz डिस्प्ले, 5,200mAh की बड़ी बैटरी और इंफ्रारेड ब्लास्टर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं. हालांकि, कनेक्टिविटी के मामले में यह फोन अभी 4G नेटवर्क तक ही सीमित है.
Tecno Spark Go 3 Pro: कीमत
Tecno Spark Go 3 Pro की भारत में कीमत 15,999 रुपये से शुरू होती है. इसके 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी गई है. वहीं, 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला टॉप मॉडल 16,999 रुपये में मिलेगा. फोन की बिक्री भारत में 4 सितंबर से शुरू होगी. आप इसे Amazon, Flipkart के साथ-साथ अन्य रिटेल स्टोर्स से भी खरीद सकेंगे. कलर ऑप्शन की बात करें तो यह Burgundy Red, Eclipse Black, Mist Silver और Sunrise Orange जैसे चार रंगों में उपलब्ध होगा.
ये भी पढ़ें: ₹8,000 से कम में आया 5,000mAh बैटरी और Android 16 वाला Lava का यह नया स्मार्टफोन
Tecno Spark Go 3 Pro: फीचर्स
- फोन में 6.78 इंच का HD+ IPS LCD डिस्प्ले मिलता है. खास बात यह है कि स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 580 निट्स तक है.
- परफॉर्मेंस के लिए फोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Helio G81 4G चिपसेट दिया गया है. ग्राफिक्स की जिम्मेदारी Mali-G52 MC2 GPU संभालता है. फोन में Android 16 का सपोर्ट दिया गया है.
- Tecno Spark Go 3 Pro में 4GB RAM के साथ 128GB तक स्टोरेज मिलती है. अगर आपको ज्यादा रैम की जरूरत पड़ती है, तो फोन की वर्चुअल रैम को बढ़ाकर 12GB तक किया जा सकता है.
- कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के पीछे 13MP का कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन को पानी और धूल से बचाने के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी मिली है.
- इसमें 5,200mAh की Lithium-ion Polymer बैटरी दी गई है. फोन के साथ 10W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है और बॉक्स में चार्जर भी शामिल है.
- सिक्योरिटी के लिए साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है. इसके अलावा फोन में USB कनेक्टिविटी, Wi-Fi और Bluetooth जैसे जरूरी फीचर्स भी मौजूद हैं.
- खास बात यह है कि इसमें IR ब्लास्टर भी दिया गया है. इसकी मदद से फोन को कम्पैटिबल इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज के रिमोट की तरह यूज किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें: 80 हजार वाले फोन के प्रीमियम फीचर्स अब बजट में! जानिए Galaxy S26 FE की कीमत और खासियत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए