JioHome Cricket Offer: वर्ल्ड कप का मजा अब 4K में, फ्री OTT और ब्रॉडबैंड का धमाल
Published by : Rajeev Kumar Updated At : 19 Feb 2026 4:17 PM
जियो का धमाकेदार क्रिकेट ऑफर: वर्ल्ड कप का मजा अब 4K में
Reliance Jio ने T20 World Cup 2026 से पहले JioHome Cricket Offer लॉन्च किया है. ₹99 में ब्रॉडबैंड, 20+ OTT ऐप्स और 4K क्वाॅलिटी में लाइव क्रिकेट मैच देखने का मजा मिलेगा.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने नया JioHome Cricket Offer लॉन्च किया है, जिसके तहत यूजर्स बेहद कम कीमत में हाई-स्पीड इंटरनेट, फ्री ओटीटीऐप्स और 4K क्वाॅलिटी में लाइव क्रिकेट मैच देखने का आनंद उठा सकेंगे. यह ऑफर खासकर उन लोगों के लिए है जो ब्रॉडबैंड और एंटरटेनमेंट को एक ही पैकेज में चाहते हैं.
कीमत और एक्टिवेशन
जियो का यह ऑफर PowerPlay Pass के जरिये उपलब्ध है, जिसकी कीमत सिर्फ ₹99 रखी गई है. इसे यूजर्स Jio की आधिकारिक वेबसाइट या MyJio ऐप से एक्टिव कर सकते हैं. एक्टिवेशन के बाद पहले रिचार्ज पर ग्राहकों को एक महीने का JioHome ब्रॉडबैंड मुफ्त मिलेगा, जिसकी वास्तविक कीमत लगभग ₹707 है. इसके साथ ही ₹750 का कैशबैक भी मिलेगा, जो 5 वाउचर्स में ₹150-₹150 के रूप में दिया जाएगा और अगली रिचार्ज पर इस्तेमाल किया जा सकेगा.
4K क्वाॅलिटी में लाइव क्रिकेट और टीवी चैनल्स
इस ऑफर की सबसे बड़ी खासियत है कि यूजर्स ICC Men’sT20 World Cup के सभी मैच 4K क्वाॅलिटी में देख पाएंगे. कुछ चुनिंदा मैचों में मल्टी-कैमरा व्यू भी मिलेगा, जिससे दर्शक अलग-अलग एंगल से खेल का मजा ले सकेंगे. मैच देखने का विकल्प JioHotstar ऐप, स्मार्ट टीवी और Jio के 4K सेट-टॉप बॉक्स पर उपलब्ध होगा. इसके अलावा इस पैकेज में 1000+ लाइव टीवी चैनल्स भी शामिल हैं, जिनमें स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट और न्यूज चैनल्स का पूरा मजा मिलेगा.
ओटीटी ऐप्स का धमाल
जियो ने इस ऑफर में 20 से अधिक ओटीटीप्लैटफॉर्म्स को शामिल किया है. इनमें SonyLIV, JioHotstar, ZEE5 और SunNXT जैसे लोकप्रिय ऐप्स मौजूद हैं. हालांकि, उपलब्ध ऐप्स आपके चुने गए सब्सक्रिप्शन टियर पर निर्भर करेंगे. इस तरह क्रिकेट के साथ-साथ वेब सीरीज, फिल्में और टीवी शो भी एक ही पैकेज में देखने को मिलेंगे.
सीमित समय का ऑफर
कंपनी ने साफ किया है कि यह ऑफर सिर्फ फरवरी महीने के लिए उपलब्ध रहेगा. नये और पुराने दोनों JioHome ग्राहक इसका लाभ उठा सकते हैं, बशर्ते वे कंपनी की शर्तों को पूरा करें.
यह भी पढ़ें: 5 रुपये रोजाना खर्च पर सालभर चलेगा सिम, जियो का सबसे सस्ता प्लान कितना फायदेमंद?
यह भी पढ़ें: बजट में 5G का मजा: देखें जियो के सस्ते प्रीपेड प्लान्स, कॉलिंग और डेटा दोनों अनलिमिटेड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










