डाइट और एक्सरसाइज के बाद भी क्यों नहीं घट रहा पेट? ये 5 गलतियां हो सकती हैं वजह

AI image
Belly Fat Loss: क्या आप डाइट और एक्सरसाइज करने के बाद भी पेट की जिद्दी चर्बी कम नहीं कर पा रहे हैं? हो सकता है आपकी रोजमर्रा की कुछ छोटी गलतियां आपकी मेहनत पर पानी फेर रही हों. आज इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं गलतियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.
Belly Fat Loss: आज के समय में बढ़े हुए पेट यानी कि बेली फैट की समस्या आम हो गयी है. दुनिया की एक बड़ी आबादी इस समय निकले हुए पेट की समस्या से जूझ रही है. अक्सर जब हमारा वजन बढ़ जाता है तो इसे कम करने के लिए हम डाइटिंग करते हैं या फिर जिम जाकर घंटों वर्कआउट करने लग जाते हैं. ये सभी कारगर तरीके हैं बढ़े हुए वजह को कम करने में, लेकिन फिर भी कई बार इन्हें अपनी डेली रूटीन में शामिल करने के बाद भी आपको फायदा नहीं होता. जब ऐसा होता है तो आप निराश होकर हार मान लेते हैं और फिर अपने बढ़े हुए पेट को वैसे का वैसा ही छोड़ देते हैं. आज की यह आर्टिकल उन सभी के लिए है जिन्होंने अपने बढ़े हुए पेट को कम करने के लिए हर तरीका अपना लिया लेकिन उन्हें कोई फायदा दिखा नहीं. आज हम आपको कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी वजह से आपकी हर मेहनत बेकार चली जा रही है. तो चलिए इनके बारे में जानते हैं विस्तार से.
कम खाना ही वजन घटाने का तरीका
कई बार लोग ऐसा सोचने लगते हैं कि कम खाना ही पेट कम कम करने का एकमात्र और सबसे आसान तरीका है. लेकिन, जब आप जरूरत से कम खाने लगते हैं तो आपका मेटाबोलिज्म स्लो हो जाता है. ऐसा होने की वजह से आपके शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन नहीं मिलता है और आपका शरीर इसे ही बेली फैट के रूप में बचाकर रखने लगता है. आपके लिए सबसे बेहतर है कि आप भूखे रहने की जगह पर एक हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट लेना शुरू कर दें. आपके लिए यह ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है.
यह भी पढ़ें: Weight Loss Tips: सिर्फ 15 दिनों में नजर आएगा फर्क! सुबह की ये आसान आदतें तेजी से घटाएंगी वजन
लंबे समय तक एक जगह पर बैठे रहना
अगर आप एक ही जगह पर बैठकर घंटों काम करते रहते हैं, तो यह भी बड़ी वजह है कि आपके पेट में जमी जिद्दी चर्बी कम नहीं हो रही है. जब आप लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहते हैं तो आपका शरीर कैलरीज को सही तरीके से बर्न नहीं कर पाता है. अगर आप बेली फैट को कम करना चाहते हैं तो आपको हर 40 से 50 मिनट में एक बार अपनी कुर्सी से उठकर थोड़ा सा वॉक आय फिर स्ट्रेचिंग कर लेनी चाहिए. इस तरह की छोटी-छोटी फिजिकल एक्टिविटीज बेली फैट को बर्न करने में काफी हद तक मदद करती है.
नींद पूरी न करना
शायद आपको यह मालूम न हो लेकिन आपकी नींद और आपका वजह डायरेक्टली कनेक्टेड है. जब आप अपनी नींद को पूरा होने नहीं देते हैं, तो आपके शरीर में ऐसे हार्मोन्स काफी तेजी से बढ़ जाते हैं जो आपकी भूख को बढ़ाते हैं. ऐसा होने की वजह से आपको बार-बार कुछ न कुछ खाने की इच्छा होती रहती है. इस गलती की वजह से ही आपके पेट के आसपास फैट तेजी से जमा होने लगता है.
यह भी पढ़ें: Health Tips: सर्दियों में उबले हुए अंडों को क्यों कहा जाता है सुपरफूड? जानें इसके अनगिनत फायदे
हेल्दी समझकर ज्यादा खाना
डाइट में ओट्स, ड्राई फ्रूट्स, जूस और सलाद जैसी चीजों को शामिल करना फायदेमंद और हेल्दी जरूर होता है, लेकिन हद से ज्यादा इन चीजों को खाने से भी आपका वजन तेजी से बढ़ता है. अक्सर हम यही करते हैं कि इन चीजों को हेल्दी समझकर क्वांटिटी का ख्याल नहीं रखते हैं. अगर आप बढ़े हुए पेट को अंदर करना चाहते हैं तो आपको किस चीज को कितनी मात्रा में खाना है, इस बात का खास ख्याल जरूर रखना चाहिए.
स्ट्रेस और चिंता को नजरअंदाज करना
लंबे समय तक स्ट्रेस में रहने लगते हैं तो शरीर में कोर्टिसोल नाम का हार्मोन काफी तेजी से बढ़ता है. आगे चलकर यही आपकी बेली फैट का कारण बनता है. जब आप स्ट्रेस में होते हैं तो इमोशनल ईटिंग करना शुरू कर देते हैं, जो आगे चलकर आपने निकले हुए पेट का कारण बन जाता है. अगर आपका स्ट्रेस कम नहीं हो रहा तो योगा और मेडिटेशन जैसी एक्टिविटीज आपकी काफी मदद कर सकते हैं इसे कंट्रोल करने में.
यह भी पढ़ें: Kidney Damaging Habits: छोटी लगने वाली ये गलतियां आपकी किडनियों को करती हैं डैमेज, बार-बार दोहराने की न करें भूल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Saurabh Poddar
मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




