हजारीबाग में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी हिरासत में, हाई-वोल्टेज ड्रामा के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन

Updated:
विज्ञापन

पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और उनकी पत्नी निर्मला देवी

Hazaribagh Police Action: हजारीबाग के पगार ओपी क्षेत्र में चल रहे आंदोलन पर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी को समर्थकों सहित हिरासत में ले लिया है. बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस ने कर्बला गेट पर यह कार्रवाई की. फिलहाल सभी को केरेडारी थाने में रखा गया है.

विज्ञापन

Hazaribagh Police Action, हजारीबाग : हजारीबाग के पगार ओपी क्षेत्र अंतर्गत कर्बला गेट के पास चल रहे आंदोलन स्थल पर गुरुवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व मंत्री समेत उसके समर्थकों को हिरासत में लिया है. इसमें पूर्व कृषि मंत्री योगेंद्र साव, उनकी पत्नी सह बड़कागांव की पूर्व विधायक निर्मला देवी, रामकुमार दुबे, कीर्तन राम समेत तीन महिलाएं शामिल हैं. इस अभियान का नेतृत्व बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार के हाथों में था. उनके साथ साथ केरेडारी थाना प्रभारी विवेक कुमार, पगार ओपी प्रभारी दिनेश कुमार मंडल, सीकरी ओपी प्रभारी रामकुमार राम, बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, डाड़ी ओपी प्रभारी सगेन मुर्मू बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था. हिरासत में लिए गए सभी लोगों को केरेडारी थाना में रखा गया है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

एसपी अंजनी अंजान बोले- बर्दाश्त नहीं की जाएगी अव्यवस्था

इस पूरे मामले पर हजारीबाग के एसपी अंजनी अंजान का कहना है कि पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और पूर्व विधायक निर्मला देवी को डिटेंशन में लिया गया है. उन्होंने कहा कि स्थिति पर पुलिस की नजर बनी लगातार हुई है. किसी भी तरह की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी. घटना के बाद इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गयी है और हालात सामान्य बने हुए हैं.

Also Read: Latehar: हार के डर से राज्य सरकार ने नहीं कराया दलगत चुनाव, प्रतुल शाहदेव ने हेमंत को घेरा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola