Latehar: हार के डर से राज्य सरकार ने नहीं कराया दलगत चुनाव, प्रतुल शाहदेव ने हेमंत को घेरा

Updated:
विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव

Latehar: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने लातेहार में पार्टी समर्थित नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी महेश सिंह के लिए प्रचार किया. उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला.

विज्ञापन

Latehar: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल नाथ शाहदेव ने गुरुवार को लातेहार नगर पंचायत चुनाव में भाजपा समर्थित नगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेश सिंह के चुनावी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर जनता से उनके लिए वोट मांगा. इस दौरान उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने नगर निकाय चुनावों में हार के डर से दलगत चुनाव नहीं कराया. उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने दलगत चुनाव कराया होता तो झारखंड की 80 प्रतिशत से अधिक सीटों पर भाजपा की जीत होती.

आपके शहर में

विज्ञापन

भ्रष्टाचार में डूबी है सरकार : प्रतुल शाहदेव

श्री शाहदेव ने आगे कहा कि पिछले दो नगर निकाय चुनाव ईवीएम से कराये गये, लेकिन इस बार चुनाव बैलेट पेपर से कराये जा रहे हैं. इसमें धांधली से इंकार नहीं किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि इस सरकार का पूरा सिस्टम भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है. उन्होंने इस सरकार को घपला और घोटाला वाली सरकार बताया और कहा कि सरकार दस हजार करोड़ रुपये के खर्च का कोई लेखा जोखा नहीं दे पा रही है. उन्होंने कहा कि इस सरकार के कार्यकाल में बहन बेटियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं. मुख्यमंत्री के तमाम करीबी जेल की हवा खा चुके हैं.

महेश सिंह को बताया कर्मठ उम्मीदवार

श्री शाहदेव ने लातेहार नगर पंचायत के अध्यक्ष पद प्रत्याशी महेश सिंह को युवा एवं कर्मठ एवं राष्ट्रवादी प्रत्याशी बताया और उन्हें विजयी बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि महेश सिंह घोषणा पत्र में किये गये हर वायदे को पूरा करेंगे और लातेहार को स्वस्च्छ, सुंदर और विकसित जिला बनायेंगे. मौके पर भाजपा प्रदेश परिषद सदस्य राजधानी प्रसाद यादव, जिला अध्यक्ष बंशी यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह चुनाव संयोजक राकेश दुबे, लोजपा के प्रदेश सचिव मुरली प्रसाद, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, विष्णु गुप्ता, संजय सिंह, छोटू राजा समेत कई भाजपा नेता मौजूद थे.

ये भी पढ़ें…

Chatra: सदर अस्पताल में शव रखने वाला फ्रीजर खराब, दुर्गंध से परेशान लोगों ने किया प्रदर्शन

Deoghar: सदर अस्पताल में इलाजरत एक बंदी की मौत, मधुमेह से था पीड़ित

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola