Deoghar: सदर अस्पताल में इलाजरत एक बंदी की मौत, मधुमेह से था पीड़ित

Updated:
विज्ञापन

देवघर का सदर अस्पताल

Deoghar: सदर अस्पताल में इलाजरत एक बंदी की मौत हो गई है. वह मधुमेह से पीड़ित था. बाइक चोरी के आरोप में उसे जेल भेजा गया था.

विज्ञापन

Deoghar: सदर अस्पताल में इलाजरत 44 वर्षीय एक बंदी की इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह मौत हो गई. मृतक की पहचान धीरज राम, पिता-अवध बिहारी राम के रूप में हुई है. वह सीवान जिले के मधुरगंज थाना क्षेत्र के माधुरगंज गांव का रहने वाला था. देवघर में बाइक चोरी के एक कांड में करीब दो माह पहले पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल (मंडल कारा) भेजा था. वह मधुमेह की बीमारी से ग्रसित थे. चार दिन पहले सांस लेने की तकलीफ और तबीयत बिगड़ने पर धीरज को इलाज के लिए सादर अस्पताल भेजा गया था, जहां इलाज के बाद अस्पताल के कैदी वार्ड में देखरेख के लिए चिकित्सकों ने रखा था.

आपके शहर में

विज्ञापन

बुधवार की रात ही बिगड़ी थी बंदी की तबीयत

इस बीच बुधवार को आधी रात के बाद अचानक से तबीयत बिगड़ने पर चिकित्सक के पास ले जाया गया. चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इस बीच नगर थाना और मंडल कारा की ओर से मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई. सूचना के बाद परिजन देवघर के लिए रवाना हो गए है. इधर अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर जिला प्रशासन की ओर से मैजिस्ट्रेट के रूप में अंचल पदाधिकारी अनिल कुमार की मौजूदगी में मेडिकल बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाना है, साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से पूरे प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जानी है. समाचार लिखे जाने तक प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी थी.

ये भी पढ़ें…

रांची में किसी ने तेज आवाज में बाजा बजाई, तो सीधे होगी सख्त कार्रवाई

झारखंड के जंगलों में 11817 बिल्लियों का बसेरा, कैमरों से कराया गया सर्वे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola