Home Buying Tips: 5-20-30-40 Rule अपनाकर घर खरीदें समझदारी से, ताकि EMI काबू में रहे और भविष्य सुरक्षित बने

घर खरीदने का स्मार्ट फॉर्मूला
Home Buying Tips: घर खरीदते समय 5-20-30-40 रूल एक स्मार्ट गाइड की तरह काम करता है. यह नियम घर की कीमत, लोन अवधि, EMI और डाउन पेमेंट की सीमा तय करता है, जिससे आप बिना ज्यादा कर्ज लिए आराम से अपना सपना पूरा कर सकें.
Home Buying Tips: अपना खुद का घर हर किसी का सपना होता है, लेकिन यह सपना अगर गलत प्लानिंग के साथ पूरा किया जाए, तो आगे चलकर भारी कर्ज और मानसिक तनाव की वजह बन सकता है. इसी परेशानी से बचाने के लिए एक्सपर्ट्स 5-20-30-40 रूल बताते हैं, जो होम लोन लेने से पहले एक आसान गाइड की तरह काम करता है.
क्या है 5-20-30-40 रूल?

यह नियम चार आसान हिस्सों में बंटा है, जिससे आप अपनी औकात के हिसाब से घर खरीद सकें.
- घर की कीमत – सालाना आय का 5 गुना:आप जिस घर को खरीदना चाहते हैं, उसकी कीमत आपकी सालाना कमाई के 5 गुना से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. इससे आप जरूरत से ज्यादा महंगा घर लेने से बच जाते हैं.
- लोन की अवधि – 20 साल से ज्यादा नहीं: होम लोन जितना लंबा होगा, उतना ज्यादा ब्याज देना पड़ेगा. इसलिए कोशिश करें कि लोन की अवधि 20 साल के अंदर ही रहे.
- EMI – आय का 30% से ज्यादा नहीं: हर महीने की EMI आपकी कुल आमदनी के 30% से ज्यादा नहीं होनी चाहिए, ताकि बाकी खर्च, बचत और इमरजेंसी फंड पर असर न पड़े.
- डाउन पेमेंट – कम से कम 40%: घर की कीमत का 40% हिस्सा अगर आप पहले ही दे देते हैं, तो लोन कम होगा और ब्याज का बोझ भी घटेगा.
यह नियम क्यों फायदेमंद है?
यह रूल आपको जरूरत से ज्यादा कर्ज लेने से रोकता है. EMI कंट्रोल में रहती है, सेविंग बनी रहती है और भविष्य की जरूरतों के लिए पैसा बचा रहता है. सबसे बड़ी बात, आप घर के साथ-साथ अपनी जिंदगी भी आराम से जी पाते हैं.
5-20-30-40 रूल सपनों को सीमित नहीं करता, बल्कि उन्हें सुरक्षित बनाता है. सही प्लानिंग से लिया गया घर भविष्य में बोझ नहीं, बल्कि सुकून देता है. इसलिए बड़ा नहीं, समझदारी से घर खरीदें.
Also Read: Year Ender 2025: साल भर में किसानों को कब-कब मिली PM Kisan की किस्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhishek Pandey
अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।
पत्रकारिता अनुभव
अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।
करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।
शिक्षा
अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










