सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें 18 फरवरी का लेटेस्ट रेट

Updated:
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें 18 फरवरी का लेटेस्ट रेट

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 18 February 2026: डॉलर की मजबूती और वैश्विक तनाव कम होने से सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है. दिल्ली में सोना 3560 रुपए तक सस्ता हुआ है, वहीं चांदी 15,100 रुपए तक टूट गई है. लगातार तीसरे दिन जारी इस गिरावट के बीच, आइए जानते हैं आज आपके शहर में क्या हैं ताजा रेट्स.

विज्ञापन

Aaj Ka Sona Chandi Bhav 18 February 2026: अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. 18 फरवरी को बाजार खुलते ही सोने और चांदी की कीमतों में कमी देखी गई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की मजबूती और दुनिया भर में चल रहे तनावों में कमी के संकेतों के कारण भारतीय बाजार में भी कीमती धातुओं के दाम गिर गए हैं. दिल्ली में सोने के भाव में लगातार तीसरे दिन गिरावट देखी गई है, वहीं चांदी की कीमतों में भी बड़ी कटौती हुई है.

सोने की कीमतों में कितनी आई गिरावट?

राजधानी दिल्ली में पिछले दो दिनों के भीतर 24 कैरेट सोने के दाम में 3560 रुपए की बड़ी कमी आई है. वहीं, 22 कैरेट सोना भी 3260 रुपए तक सस्ता हुआ है. आज यानी बुधवार को भी सोने के भाव में प्रति 10 ग्राम ₹10 की मामूली गिरावट दर्ज की गई.

चांदी के दाम में भारी सेंध

चांदी खरीदने वालों के लिए यह राहत का समय है. पिछले तीन दिनों के भीतर चांदी की कीमत प्रति किलोग्राम 15,100 रुपए तक गिर चुकी है. आज दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में एक किलो चांदी 2,59,900 रुपए के भाव पर बिक रही है. हालांकि, चेन्नई में चांदी अभी भी बाकी शहरों के मुकाबले महंगी है.

शहर 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली 1,54,340 रुपए 1,41,490 रुपए 1,15,790 रुपए
मुंबई 1,54,190 रुपए 1,41,340 रुपए 1,15,640 रुपए
कोलकाता 1,54,190 रुपए 1,41,340 रुपए 1,15,640 रुपए
चेन्नई 1,56,210 रुपए 1,43,190 रुपए 1,22,490 रुपए
बेंगलुरु 1,54,190 रुपए 1,41,340 रुपए 1,15,640 रुपए
हैदराबाद 1,54,190 रुपए 1,41,340 रुपए 1,15,640 रुपए
लखनऊ 1,54,340 रुपए 1,41,490 रुपए 1,15,790 रुपए
पटना 1,54,240 रुपए 1,41,390 रुपए 1,15,690 रुपए
जयपुर 1,54,340 रुपए 1,41,490 रुपए 1,15,790 रुपए
अहमदाबाद 1,54,240 रुपए 1,41,390 रुपए 1,15,690 रुपए

दाम गिरने की वजह क्या है?

जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की मांग थोड़ी कम हुई है, जिसका सीधा असर भारत के बाजारों पर पड़ा है. दुनिया भर में सोने की कीमत 5,000 डॉलर से नीचे गिरकर 4,992 डॉलर के आसपास आ गई है. इसी वजह से भारतीय बाजारों में भी आज बिकवाली का दबाव है और कीमतें नीचे आई हैं.

Also Read: आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव, देखें दिल्ली-मुंबई समेत प्रमुख शहरों के भाव

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola