मौसम की चाहिए पल-पल की जानकारी! ये ऐप्स आएंगे काम, बारिश हो या आंधी, तुरंत कर देंगे अलर्ट
weather apps
इस बार भारत में मॉनसून जल्दी आ गया है. कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है तो कहीं-कहीं अब भी धूप है. वहीं, कई जगह ऐसी भी हैं जहां सुबह धूप और शाम में बारिश हो रही है. ऐसे में इस बदलते मौसम में कब धूप कब बारिश और कब आंधी आ जाए किसी को नहीं पता. ऐसे में अगर आप भी बाहर जाा रहे हैं और मौसम की जानकारी लेना चाहते हैं तो ये ऐप्स आपके काम आएंगे.
Weather Apps: इस बार भारत में मॉनसून जल्दी आ गया है. कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है. कहीं-कहीं तो सुबह धूप और शाम होते ही आंधी-तूफान और बारिश होने लग रही है. मौसम के इसी लुका-छुपी के कारण न जाने कितने लोग बारिश में भीग कर घर लौटते हैं. ऐसे में अगर आप भी मौसम की इस लुका-छुपी से बचना चाहते हैं और मौसम से जुड़ी पल-पल की खबर लेना चाहते हैं तो फिर आपकी मदद मौसम ऐप्स करेंगे.
यह भी पढ़ें: बारिश में भीगे फोन को चावल में रखना पड़ जाएगा महंगा, जानिए क्या करें और क्या नहीं
क्या है मौसम ऐप्स
आज हर चीजों के लिए एक न एक ऐप जरूर है. वैसे ही मौसम के लिए भी ऐप्स है. ये मौसम ऐप्स आपके लोकेशन के हिसाब से आपको मौसम का हाल बताता है. यहां तक कि ये ऐप्स आपको हर घंटे की जानकारी देंगे कि कितने बजे धूप निकलेगी और कितने बजे बारिश होने वाली है. साथ में सिर्फ बारिश होगी या फिर बिजली का तांडव भी. ये सभी जानकारी आपको आसानी से मौसम ऐप्स के जरिए मिल सकती है.
AccuWeather
मौसम का हाल जानने के लिए आप AccuWeather ऐप की मदद ले सकते हैं. ये ऐप आपको 24 से 48 घंटे पहले ही आपके लोकेशन के मौसम का हाल बता देगा. कितने बजे धूप निकलेगी और कितने बजे और कहां बारिश होगी ये सभी जानकारी AccuWeather आपको देगा. इतना ही नहीं, अगर मौसम खराब होने वाला है तो ये ऐप आपको नोटिफिकेशन भी भेजेगा.
The Weather Channel
दूसरा ऐप है The Weather Channel. जिसे ios या Android यूजर्स आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. ये ऐप आपको पल-पल की जानकारी देगा. समय के अनुसार कब मौसम खराब होने वाला है, कब बारिश होगी इस बात की जानकारी आपको इस ऐप से आसानी से मिल जाएगी.
Mausam App
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने लोगों को मौसम की जानकारी देने के लिए एक Mausam App बनाया है. IMD का ये Mausam App रियल टाइम मौसम की जानकारी देगा. साथ में रडार इमेज, पूर्वानुमान, हीटवेव और भारी बारिश की जानकारी देता है. इतना ही नहीं, अचानक बदलते मौसम को लेकर भी तुरंत अलर्ट जारी करता है और लोगों को अपडेट करता है.
कैसे करें मौसम ऐप्स का इस्तेमाल
एंड्रॉयड या फिर एप्पल यूजर्स आसानी से मौसम ऐप्स अपने प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. डाउनलोड होने के बाद आपको इन ऐप्स में कुछ परमिशन को Allow करना होगा. जैसे लोकेशन और नोटिफिकेशन एक्सेस को आपको Allow करना होगा. इसके बाद आपको ये मौसम ऐप्स मौसम की पल-पल की जानकारी देगा. साथ ही अगर अचानक मौसम करवट लेता है तो भी आपको यह अलर्ट कर देगा.
यह भी पढ़ें: Heavy Rain Alert: आज बारिश होगी या नहीं? ये सरकारी ऐप बताएगा मौसम का हाल
यह भी पढ़ें: FREE में Aadhaar अपडेट करने का आखरी मौका! इस तारीख तक घर बैठे बदल लें डिटेल्स, नहीं लगेगा एक भी पैसा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










