UPI से अपने आप कट गए पैसे? तुरंत बंद कर दें ये सेटिंग, नहीं तो हर महीने होगा नुकसान

Published by : Shivani Shah Updated At : 20 Jun 2025 6:40 AM

विज्ञापन

UPI Autopay

कभी-कभी हम UPI में Autopay को ऑफ करना भूल जाते हैं. जिससे हर महीने कई सर्विसेस के लिए पैसे कट जाते हैं. ऐसे में अगर आप भी UPI का Autopay ऑफ करना चाहते हैं, तो यहां दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें.

विज्ञापन

क्या आप के साथ कभी ऐसा हुआ हो कि आप सुबह सो कर उठे और फोन में पैसे कटने का मैसेज दिख जाए. ऐसे में जब आप चेक करने जाएं और आपको पता चले कि ये पैसे किसी पुराने सब्सक्रिप्शन या सर्विस के कटे हैं, जिसका आप इस्तेमाल भी नहीं कर रहे हैं. ऐसे में आप सोचेंगे कि आपने जब इसका पेमेंट नहीं किया तो अचानक ये पैसे कैसे कट गए. आपको बता दें कि, ये तभी हो सकता है जब आपके UPI में AutoPay एक्टिव हो. कई बार लोग अपने UPI में Autopay को बंद करना भूल जाते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे इसे बंद करने का तरीका.

क्या है Autopay फीचर

UPI का AutoPay एक ऐसा फीचर है, जिसके ऑन रहने से हर महीने निर्धारित डेट पर पैसे खुद से कट जाते हैं. उदाहरण के लिए, जैसे कि आज कल रिचार्ज से लेकर OTT प्लेटफॉर्म्स, बिजली बिल जैसी सर्विसेज के लिए UPI में AutoPay का ऑप्शन आता है. जिसे ऑन करने के बाद हर महीने एक फिक्स डेट पर आपके अकाउंट से पैसे खुद कट जाते हैं. ऐसे में आपको हर महीने अलग-अलग पेमेंट के लिए अलग से डेट याद रखने की जरूरत नहीं पड़ती. ऐसे में ये फीचर तो है बड़े काम का. लेकिन अक्सर लोग काम होने के बाद इसे ऑफ करना भूल जाते हैं. जैसे कि मान लीजिए आप ने Netflix का सब्सक्रिप्शन लिया और हर महीने AutoPay से सब्सक्रिप्शन के पैसे कट जा रहे हो. लेकिन बाद में आपने Netflix देखना छोर दिया पर Autopay ही ऑफ करना भूल गए. ऐसे में आपके इस्तेमाल न करने के बाद भी आपके अकाउंट से उस सर्विस के पैसे कट जाते हैं.

AutoPay Mandate कैसे बंद करें?

  • UPI का AutoPay ऑफ करने के लिए पहले PhonePe, Google Pay, Paytm ऐप खोले.
  • इसके बाद Settings या फिर Profile Section में जाएं.
  • इसके बाद ‘AutoPay’ या ‘Mandates’ ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • ‘AutoPay’ के ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको सारी एक्टिव सर्विसेस की लिस्ट दिख जाएगी.
  • लिस्ट में आपको जिस भी सर्विस को बंद करना है, उसे सेलेक्ट कर लें.
  • सेलेक्ट करने के बाद ‘Cancel’ या ‘Revoke’ के ऑप्शन पर क्लिक कर दें.
  • इतना करते ही Autopay ऑफ हो जाएगा.

5 स्टार होटल में सन बाथ ले रही अमेरिकन टूरिस्ट का छिपकर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर लोग बोले- Really Sorry

VIRAL: क्या 2025 पर पड़ी है 1941 की काली छाया? क्या इस साल होगी 1941 की तरह भारी तबाही!

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola