5 स्टार होटल में सन बाथ ले रही अमेरिकन टूरिस्ट का छिपकर बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर लोग बोले- Really Sorry

Published by : Shivani Shah Updated At : 19 Jun 2025 5:25 PM

विज्ञापन

viral post

VIRAL POST: गुरुग्राम के कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल में ठहरी दो अमेरिकन बहनों ने आरोप लगाया है कि होटल के पूल में सनबाथ लेने के दौरान एक व्यक्ति ने छिपकर उनका वीडियो बनाया है.

विज्ञापन

VIRAL POST: अपने परिवार के साथ भारत की यात्रा कर रही दो अमेरिकी बहनों का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसे देखने के बाद से उनके पोस्ट पर सॉरी की भरमार हो गई है. दरअसल, दोनों बहनें अपने परिवार के साथ गुरुग्राम के कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल में ठहरी हुई हैं. ऐसे में दोनों बहनों ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने उनका वीडियो छिपकर बनाया है. जिसके बाद से यह काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

VIRAL: क्या 2025 पर पड़ी है 1941 की काली छाया? क्या इस साल होगी 1941 की तरह भारी तबाही!

क्या है मामला?

दरअसल, दो अमेरिकी बहने अपने परिवार के साथ भारत छुट्टियां मनाने आई हैं. वे राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम के कोर्टयार्ड बाय मैरियट होटल में ठहरी हुई हैं. ऐसे में दोनों बहनों का आरोप है कि एक व्यक्ति ने उनका छिपकर वीडियो बनाया है जब वे होटल कर पूल पास धूप सेंक रही थी. जिसके बाद व्यक्ति द्वारा छिपकर रिकॉर्ड करने के घटना क्रम को दोनों अमेरिकी बहनों की मां ने अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया है. जिसमें एक बहन कहती हैं दिख रही हैं कि छिपकर वीडियो बना रहा है. शायद समझदार नहीं है. इस वीडियो को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है. जिसके बाद से यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया है.

पोस्ट में दिया ये कैप्शन

रोरी और सेज नाम की दो बहनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @roryandsageofficial पर इस वीडियो को शेयर किया है. जिसे 9 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है कि, “अगर आप महिला हैं तो बिना किसी पुरुष बॉडीगार्ड के भारत मत आइएगा. क्योंकि, आप चाहे पूरी तरह से कपड़े से ढंके हुए हैं या फिर आप सनबाथ ले रही हो, भारत में इस तरह की बात आम हो गई है.

यूजर्स ने मांगी माफी

वहीं, इस वीडियो के कमेंट्स में कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस घटना को लेकर उनसे माफी मांगी है. एक यूजर ने लिखा है कि, मैं भारतीय हूं और मैं इस घटना के लिए आपसे माफी मांगता हूं. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा कि, मैं एक भारतीय हूं. लेकिन बड़े दुख से कहना पड़ रहा है कि हां ये सब यहां आम बात हो गई है. तो वहीं, कई यूजर्स ने दोनों बहनों को इससे निपटने की सलाह दी है. एक यूजर ने अमेरिकी बहनों को इस घटना को लेकर होटल मैनेजर से कंप्लेन करने को कहा. साथ ही कई ने पुलिस में भी रिपोर्ट करने की सलाह दी है.

आधा भारत नहीं जानता बाल्टी भर पानी कूलर से जाता कहां है और AC में आता कहां है

यह भी पढ़ें: सिर्फ AC ही नहीं कूलर को भी चाहिए होती है सर्विसिंग, ऐसे रखेंगे ख्याल, तो सालों साल मिलेगी ठंडी हवा

यह भी पढ़ें:  आधा भारत नहीं जानता इन्वर्टर की बैटरी में पानी भरने का सही तरीका, जान जाएगा तो कहलाएगा उस्ताद

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola