Google I/O 2026 की तारीख आई सामने, Android से Gemini तक होंगे बड़े ऐलान

Published by : Shivani Shah Updated At : 18 Feb 2026 12:38 PM

विज्ञापन

गूगल आईओ 2026 इवेंट/फोटो- गूगल ऑफिशियल

Google ने अपने एनुअल इवेंट Google I/O 2026 के डेट्स को ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है. गूगल का ये इवेंट मई में होने वाला है. दो दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में Android अपडेट्स और Gemini AI टूल्स के बड़े अपग्रेडस पेश किए जा सकते हैं.

विज्ञापन

टेक लवर्स की नजरें अब मई पर टिक गई हैं. क्योंकि, Google ने अपने एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस Google I/O 2026 के डेट्स ऑफिशियली ऐलान कर दिए हैं. यह कॉन्फ्रेंस इस साल 19 और 20 मई को होगा. यह इवेंट कैलिफोर्निया के माउंटेन व्यू के शोरलाइन एम्फीथिएटर में होगा और दुनिया भर के व्यूअर्स के लिए इसकी लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाएगी.

इवेंट एजेंडा अभी कन्फर्म नहीं

कंपनी के CEO सुंदर पिचाई ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इवेंट डेट्स कन्फर्म करते हुए लिखा है, कि 19 मई से Google I/O में मुलाकात होगी. हालांकि अभी इवेंट से रिलेटेड एजेंडा अभी कन्फर्म नहीं किए गए हैं, लेकिन हर साल की तरह इस बार भी उम्मीद लगाई जा रही है, कि Google अपने सॉफ्टवेयर अपडेट्स, Android के नए वर्जन, AI टूल्स और आने वाली टेक स्ट्रैटेजी रिवील कर सकता है.

Gemini और जनरेटिव AI पर रहेगा फोकस

Google के ऑफिशियल “सेव द डेट” वेबसाइट पर एक इंटरएक्टिव टीजर भी जारी किया गया है, जो Gemini मॉडल्स से ऑपरेटेड है. इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि जेनरेटिव AI इस साल के इवेंट का मेन फोकस हो सकता है.

डेवलपर्स को आम तौर पर I/O में Android के अगले एडिशन, वेब और ऐप डेवलपमेंट फ्रेमवर्क के अपडेट और नए मशीन लर्निंग टूल्स का इंतजार रहता है. इसके अलावा, पिछले वर्षों में Google ने Pixel डिवाइस और AI से जुड़े हार्डवेयर फीचर्स भी इसी इवेंट में पेश किए हैं. ऐसे में 2026 में भी बड़े ऐलान की उम्मीद की जा रही है.

AI रेस में स्ट्रैटेजी साफ करेगा Google

तेजी से बदलती AI दुनिया और कॉम्पिटिशन के बीच Google I/O कंपनी के लिए सिर्फ प्रोडक्ट लॉन्च का स्टेज नहीं है, बल्कि अपनी लंबी स्ट्रैटेजी बताने का अवसर भी होता है. माना जा रहा है कि मई में होने वाला यह इवेंट Gemini इकोसिस्टम और Google के AI इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा को क्लियर करेगा.

भारत दौरे पर सुंदर पिचाई

Google I/O का ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब सुंदर पिचाई भारत में मौजूद हैं. वह नई दिल्ली में 16 से 20 फरवरी तक चल रहे India AI Impact Summit 2026 में भाग लेने पहुंचे हैं. इस समिट में ग्लोबल टेक लीडर्स, पॉलिसी मेकर्स और रिसर्चर्स AI के इस्तेमाल, नियमों और प्रैक्टिकल एप्लीकेशन पर डिस्कशन कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: आ गया Android 17 का Beta 1 अपडेट, जानिए क्या मिलेंगे नये फीचर्स

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola