1 अप्रैल से बदल जाएंगे CCTV के नियम, Hikvision, TP-Link जैसे चीनी ब्रांड्स पर लग सकती है रोक
Published by : Ankit Anand Updated At : 30 Mar 2026 9:14 PM
चीनी झंडे की बैकग्राउंड में लगे CCTV निगरानी कैमरे (Photo: Canva)
New CCTV Rules: 1 अप्रैल से CCTV को लेकर नियम सख्त होने वाले हैं. इससे Hikvision, Dahua और TP-Link जैसे चीनी ब्रांड्स मुश्किल में पड़ सकते हैं. सरकार अब सिक्योरिटी और डेटा सेफ्टी पर फोकस कर रही है. इसका फायदा देसी कंपनियों को मिल रहा है, जो तेजी से मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत कर रही हैं.
New CCTV Rules: भारत सरकार जल्द ही चीनी वीडियो सर्विलांस कंपनियों जैसे Hikvision, Dahua और TP-Link पर सख्ती करने की तैयारी में है. ET की एक रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1 अप्रैल से इन कंपनियों के इंटरनेट से जुड़े CCTV कैमरे और इससे जुड़े प्रोडक्ट्स की बिक्री पर रोक लग सकती है. दरअसल, अगले महीने से STQC (Standardisation Testing and Quality Certification) के नए नियम लागू होने जा रहे हैं. इन नियमों के तहत अब किसी भी CCTV प्रोडक्ट को भारत में बेचने से पहले सरकारी सर्टिफिकेशन लेना अनिवार्य होगा.
CCTV से खतरा कैसे बढ़ रहा है?
आज के समय में ज्यादातर CCTV कैमरे इंटरनेट से कनेक्ट होते हैं. मतलब ये सिर्फ आपके मोबाइल तक सीमित नहीं रहते, बल्कि कंपनी के सर्वर से भी लगातार कनेक्ट रहते हैं. अगर इन कैमरों का सॉफ्टवेयर या सर्वर पूरी तरह से न हो, तो आपकी प्राइवेट वीडियो फीड चुपचाप किसी तीसरे व्यक्ति तक पहुंच सकती है. यही वजह है कि स्मार्ट CCTV जहां एक तरफ सेफ्टी देते हैं, वहीं थोड़ी सी लापरवाही उन्हें बड़ा खतरा भी बना सकती है.
चीनी ब्रांड्स की बढ़ेंगी दिक्ततें
रिपोर्ट्स की मानें तो सरकार सिक्योरिटी को लेकर ज्यादा सख्त हो रही है. यही वजह है कि इन कंपनियों के प्रोडक्ट्स को सर्टिफिकेशन देने में दिक्कत आ रही है. इतना ही नहीं, जिन डिवाइस में चीनी चिपसेट इस्तेमाल हो रहा है, उन्हें भी मंजूरी मिलने में परेशानी हो सकती है. इस बैन का असर चीनी ब्रांड्स पर काफी भारी पड़ने वाला है. ऐसा इसलिए है क्योंकि एक समय ऐसा था जब वे इस सेक्टर में पूरी तरह हावी थे. हाल ही में पिछले साल तक, देश में होने वाली कुल CCTV बिक्री का करीब एक-तिहाई हिस्सा इन्हीं ब्रांड्स के पास था.
देसी ब्रांड्स का बढ़ रहा दबदबा
अब भारत के CCTV और सिक्योरिटी मार्केट में एक बड़ा बदलाव साफ दिख रहा है. पहले जहां विदेशी कंपनियों का दबदबा था, वहीं अब CP Plus, Qubo, Prama, Matrix और Sparsh जैसे देसी ब्रांड तेजी से आगे बढ़ रहे हैं. इन कंपनियों ने सिर्फ अपने प्रोडक्ट नहीं बढ़ाए, बल्कि पूरी सप्लाई चेन को भी बदल दिया है. अब ये ब्रांड्स चीनी पार्ट्स पर डिपेंड रहने के बजाय ताइवान के चिपसेट्स का इस्तेमाल कर रहे हैं और अपने सॉफ्टवेयर (firmware) को भी लोकलाइज कर चुके हैं.
यही वजह है कि बाजार में इनकी पकड़ काफी मजबूत हो गई है. Counterpoint Research के मुताबिक, फरवरी तक भारतीय कंपनियां अब 80% से ज्यादा मार्केट पर कब्जा कर चुकी हैं. हालांकि, अगर प्रीमियम सेगमेंट की बात करें, तो वहां अभी भी Bosch और Honeywell जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों का दबदबा बना हुआ है.
क्या हैं नए नियम?
सरकार ने अब CCTV से जुड़े कुछ नए नियम लागू किए हैं. ये बदलाव Ministry of Electronics and Information Technology (MeitY) की तरफ से अप्रैल 2024 में लाए गए Essential Requirements (ER) norms के तहत किए गए हैं. इसके तहत अब कंपनियों को ये बताना होगा कि कैमरे में इस्तेमाल होने वाले जरूरी पार्ट्स जैसे System-on-Chip (SoC) किस देश से आते हैं. साथ ही, हर डिवाइस की अच्छे से टेस्टिंग भी जरूरी होगी, ताकि कोई भी अनजान व्यक्ति उसे रिमोट तरीके से एक्सेस न कर सके.
यह भी पढ़ें: Smart TV आपकी एक्टिविटी पर रखता है पैनी नजर, जानिए क्या है ACR और इसे कैसे करें बंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










