Google I/O 2026: कंपनी ने पेश किए Gemini 3.5 Flash और AI वीडियो टूल

Published by : Shivani Shah Updated At : 20 May 2026 8:48 AM

विज्ञापन

जेमिनी 3.5 फ्लैश / फोटो- गूगल ब्लॉग

Google I/O 2026 में कंपनी ने Gemini 3.5 Flash और Gemini Omni पेश किए, जो पहले से ज्यादा फास्ट और स्मार्ट बताए जा रहे हैं. Gemini 3.5 Flash मुश्किल काम आसानी से कर सकता है और जल्दी भी. वहीं, Gemini Omni की मदद से यूजर्स टेक्स्ट, फोटो और ऑडियो के जरिए वीडियो बना और एडिट कर सकेंगे.

विज्ञापन

Google ने बुधवार को अपने सालाना इवेंट Google I/O 2026 में कई बड़े AI फीचर्स और प्रोडक्ट्स पेश किए. इवेंट की शुरुआत कंपनी के CEO Sundar Pichai ने की, जहां उन्होंने नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स जैसे Docs Live का ऐलान किया. साथ ही कंपनी ने नए Gemini 3.5 Flash और Gemini Omni मॉडल्स पेश किए, जो पहले से ज्यादा फास्ट, स्मार्ट और एडवांस्ड बताए जा रहे हैं. इतना ही नहीं, Google ने Gemini ऐप को भी नए डिजाइन और बेहतर फीचर्स के साथ अपडेट किया है, जिससे यूजर्स का एक्सपीरियंस और शानदार होने वाला है.

Gemini 3.5 Flash हुआ लॉन्च

एनुअल इवेंट में Google ने अपने नए AI मॉडल Gemini 3.5 Flash को पेश करते हुए बताया, कि यह मॉडल पहले से ज्यादा फास्ट काम करेगा और जल्दी जवाब देगा. साथ ही इसमें Coding और Smart Reasoning जैसी खूबियों को भी बेहतर बनाया गया है. Google के मुताबिक यह मॉडल कई मामलों में पुराने Gemini 3.1 Pro से ज्यादा बेहतर परफॉर्म करता है. इसके साथ ही इसमें Multimodal Understanding यानी टेक्स्ट, इमेज और दूसरे डेटा को समझने की क्षमता भी बेहतर हुई है.

Google के अनुसार Gemini 3.5 Flash लंबे समय तक चलने वाले Workflows, Sub-Agent Deployment और Interactive UI Generation जैसे मुश्किल काम आसानी से कर सकता है. कंपनी ने इसे Gemini ऐप और Google Search के AI Mode में रोलआउट करना शुरू कर दिया है. वहीं Google ने यह भी बताया है, कि Gemini 3.5 Pro फिलहाल डेवलपमेंट फेज में है और अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है.

Gemini Omni में मिलेगा नया AI वीडियो एक्सपीरियंस

Google I/O 2026 में कंपनी ने Gemini Omni नाम का नया Multimodal AI Video Model भी पेश किया. यह मॉडल टेक्स्ट, इमेज, ऑडियो और मौजूदा वीडियो क्लिप्स को मिलाकर एडिटेबल वीडियो तैयार कर सकता है. खास बात यह है कि यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट के जरिए वीडियो के सीन, कैरेक्टर्स और विजुअल एलिमेंट्स को बदल भी सकेंगे.

कंपनी का कहना है कि Gemini Omni में असली दुनिया की चीजों की बेहतर समझ दी गई है, जिससे मोशन, ग्रेविटी और पानी के बहाव जैसी चीजों को ज्यादा रियल दिखाया जा सकेगा. साथ ही गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए Google ने इसमें SynthID डिजिटल वॉटरमार्क फीचर भी जोड़ा है.

Gemini Omni Flash का पहला वर्जन आज से Gemini ऐप, Google Flow और YouTube Shorts पर रोलआउट किया जा रहा है. हालांकि, Gemini ऐप और Flow में यह फीचर केवल Google AI Plus, Pro और Ultra सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध होगा, जबकि YouTube Shorts यूजर्स इसे मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे.

Gemini ऐप को मिला नया डिजाइन

नए AI मॉडल्स के साथ Google ने Gemini ऐप को भी नया डिजाइन दिया है. कंपनी ने इसका नया इंटरफेस Neural Expressive नाम से पेश किया है. इस अपडेट में नए एनिमेशन, टाइपोग्राफी, कलर ट्रीटमेंट और हैप्टिक फीडबैक जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं, जो Android, iOS और web सभी प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध होंगे.

इसके अलावा Google अपने Gemini Live फीचर को और बेहतर बना रहा है. अब यूजर्स बातचीत के दौरान आसानी से बोलकर और टाइप करके दोनों तरीकों से सवाल पूछ सकेंगे. यानी चाहें आवाज में बात करें या लिखकर, दोनों के बीच कभी भी स्विच किया जा सकेगा. वहीं, Gemini भी अब सिर्फ लिखकर जवाब नहीं देगा, बल्कि टाइमलाइन, ग्राफिक्स, समझाने वाले वीडियो और दूसरे विजुअल कंटेंट के जरिए भी जानकारी आसान तरीके से समझा सकेगा.

यह भी पढ़ें: Apple WWDC 2026 इवेंट डेट कन्फर्म, AI Siri से लेकर iOS 27 तक हो सकते हैं बड़े ऐलान

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola