Google I/O 2026: Gemini 3.5 Flash से AI Smart Glasses तक, गूगल ने किए बड़े ऐलान

Updated:
विज्ञापन
Google IO Event

गूगल आईओ इवेंट

Google के सालाना इवेंट Google I/O 2026 में Gemini 3.5 Flash, Gemini Omni और Gemini Spark जैसे नए AI मॉडल्स पेश किए गए हैं, जो वीडियो बनाने, स्मार्ट सर्च, शॉपिंग और दूसरे काम आसान करेंगे. इसके अलावा Gmail, YouTube, Google Search और Android में भी कई नए AI फीचर्स जोड़े गए हैं.

विज्ञापन

Google ने अपने सालाना डेवलपर इवेंट Google I/O 2026 में कई सारे AI बेस्ड फीचर्स और टूल्स का ऐलान किया है. इवेंट के दौरान कंपनी ने नए Gemini 3.5 Flash, Gemini Omni और Gemini Spark जैसे नए AI टूल्स पेश किए हैं. इसके साथ ही Gmail, YouTube, Google Search और Android में भी कई नए AI फीचर्स जोड़े गए हैं, जिससे यूजर्स का एक्सपीरियंस पूरी तरह बदलने वाला है.

Gemini 3.5 Flash लॉन्च

Google ने अपनी नई Gemini 3.5 सीरीज के तहत Gemini 3.5 Flash मॉडल लॉन्च किया है. यह मॉडल फिलहाल दुनियाभर के यूजर्स के लिए Gemini ऐप और Google Search के AI Mode में उपलब्ध कराया जा रहा है. वहीं डेवलपर्स इसे Antigravity प्लेटफॉर्म, AI Studio और Android Studio के जरिए भी इस्तेमाल कर सकते हैं. कंपनी ने यह भी बताया कि Gemini 3.5 Pro मॉडल अगले महीने लॉन्च किया जाएगा. Google का दावा है कि नया Gemini 3.5 Flash दूसरे बड़े AI मॉडल्स के मुकाबले चार गुना ज्यादा तेजी से काम करता है. कंपनी के मुताबिक, इस मॉडल ने सिर्फ 12 घंटे में एक पूरा ऑपरेटिंग सिस्टम तैयार कर दिया था.

Gemini Omni लॉन्च और Gemini Spark

Google ने Gemini 3.5 Flash के साथ-साथ Gemini Omni नाम का नया AI वीडियो मॉडल भी पेश किया है. इसकी मदद से यूजर्स टेक्स्ट, फोटो, ऑडियो और वीडियो क्लिप्स को मिलाकर वीडियो बना सकेंगे. यूजर्स सिर्फ लिखकर कैमरा एंगल और सीन के बारे में बताएंगे और Gemini Omni उनके लिए वीडियो तैयार कर देगा. फिलहाल यह फीचर Gemini ऐप और Google Flow के जरिए Google AI Plus, Pro और Ultra यूजर्स के लिए उपलब्ध है.

कंपनी ने AI टूल भी किया लॉन्च

कंपनी ने Gemini Spark नाम का नया AI टूल भी लॉन्च किया है, जिसे पर्सनल AI एजेंट कहा जा रहा है. यह टूल यूजर्स की तरफ से कई काम खुद कर सकेगा और लंबे समय तक बैकग्राउंड में काम करता रहेगा. खास बात यह है कि इसके लिए यूजर्स को अपने फोन या डिवाइस लगातार ऑन रखने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि यह Google Cloud पर चलने वाली वर्चुअल मशीनों पर काम करेगा. Google आने वाले समय में इसे अपने दूसरे टूल्स के साथ भी जोड़ने की तैयारी कर रही है.

Google Workspace में आए नए AI फीचर्स

Google ने Gmail, Google Docs और Google Keep जैसे Workspace ऐप्स के लिए नए AI फीचर्स का ऐलान किया है. इन नए टूल्स की मदद से यूजर्स आसान भाषा में सवाल पूछ सकेंगे और Gemini से किसी भी टॉपिक पर आइडिया लेने या अपने काम को अरेंज करने में मदद ले सकेंगे. यूजर्स टेक्स्ट के साथ-साथ वॉइस के जरिए भी कमांड दे पाएंगे. कंपनी Gemini Spark को भी इन प्लेटफॉर्म्स के साथ जोड़ रही है. Google के मुताबिक, ये फीचर्स इस साल गर्मियों में रोलआउट किए जाएंगे.

नया इमेज क्रिएशन और एडिटिंग टूल भी किया गया पेश

कंपनी ने Google Pics नाम का नया इमेज क्रिएशन और एडिटिंग टूल भी पेश किया है. यह टूल Google के Nano Banana मॉडल पर काम करता है और फोटो में अलग-अलग ऑब्जेक्ट पहचानने, टेक्स्ट एडिट करने और ट्रांसलेशन जैसी सुविधाएं देता है. Google Pics को भी Workspace प्लेटफॉर्म्स में शामिल किया जाएगा.

Gmail में आएगा नया AI Inbox फीचर

Gmail में नया AI Inbox फीचर भी जोड़ा जा रहा है. इसमें यूजर्स को पर्सनलाइज्ड ड्राफ्ट रिप्लाई, फाइल्स तक तुरंत एक्सेस और एक क्लिक में सभी ईमेल्स को पढ़ा हुआ मार्क करने जैसे फीचर्स मिलेंगे. इसके अलावा यूजर्स गैरजरूरी सुझावों को हटाने और अलग-अलग टास्क को पूरा होने के रूप में मार्क भी कर सकेंगे. फिलहाल यह फीचर Google AI Plus और Pro सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है.

YouTube में आया नया Ask YouTube फीचर

इवेंट में Google ने अपने वीडियो प्लेटफॉर्म YouTube के लिए Ask YouTube नाम का नया AI फीचर भी पेश किया है. इसकी मदद से यूजर्स अब पहले से ज्यादा आसान तरीके से वीडियो सर्च कर सकेंगे. यह फीचर यूजर्स को नॉर्मल सर्च के बजाय सवाल पूछकर वीडियो ढूंढने की सुविधा देगा. जैसे कि, अगर किसी यूजर को वीडियो का नाम याद नहीं है, लेकिन उसे वीडियो का कोई खास हिस्सा याद है, तो Ask YouTube उस हिस्से को ढूंढने में मदद करेगा.

इसके अलावा, Ask YouTube सबसे जरूरी और काम के वीडियो को एक साथ दिखाकर जवाब भी तैयार कर सकेगा. यह YouTube Videos और YouTube Shorts दोनों से जानकारी लेकर रिजल्ट देगा. फिलहाल यह फीचर अमेरिका में 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के YouTube Premium यूजर्स के लिए जारी किया जा रहा है. कंपनी ने कहा है कि जल्द ही इसे दूसरे देशों में भी उपलब्ध कराया जाएगा.

Google Search में आया नया AI Search Box

Google ने इवेंट में Google Search के लिए नया AI Search Box पेश किया है. यह फीचर Search के AI Mode का हिस्सा है, जहां यूजर्स एक ही जगह पर बातचीत की तरह सर्च कर सकेंगे. अब Google Search यूजर्स को AI की मदद से सर्च सुझाव भी देगा. खास बात यह है कि इसमें मल्टीमॉडल सर्च सपोर्ट मिलेगा, यानी यूजर्स टेक्स्ट, फोटो और ऑडियो के जरिए भी जानकारी खोज सकेंगे.

कंपनी के मुताबिक नया AI Search Box एक साथ कई AI एजेंट्स को संभाल सकेगा. शुरुआत में यह फीचर सिर्फ जानकारी से जुड़े AI एजेंट्स को सपोर्ट करेगा, जो बैकग्राउंड में काम करते हुए यूजर्स को अलग-अलग विषयों की अपडेट्स देते रहेंगे. इसके अलावा, Google Search में AI बुकिंग और AI कोडिंग जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं. जैसे कि अगर कोई यूजर रात में 6 लोगों के लिए ऐसा कराओके रूम ढूंढना चाहता है, जहां देर रात तक खाना भी मिले, तो Google Search खुद उसकी कीमत, उपलब्धता और बुकिंग लिंक दिखा सकेगा.

Google ने पेश किया Universal Cart फीचर

Google ने Universal Commerce Protocol (UCP) के जरिए नया Universal Cart फीचर पेश किया है. यह एक AI बेस्ड शॉपिंग टूल है, जिसकी मदद से यूजर्स अलग-अलग Google प्लेटफॉर्म्स पर आसानी से खरीदारी कर सकेंगे. कंपनी के मुताबिक, यूजर्स अब Google Search इस्तेमाल करते समय, Gemini ऐप पर, YouTube वीडियो देखते हुए या Gmail में ईमेल पढ़ते समय भी सीधे शॉपिंग कर पाएंगे.

Google का दावा है कि Universal Cart अलग-अलग ऑनलाइन स्टोर्स और सेवाओं के साथ काम करेगा, जिससे यूजर्स को खरीदारी का आसान और बेहतर अनुभव मिलेगा.

Android 17 में मिलेगा नया Halo Indicator

Google ने ऐलान किया है कि इस साल आने वाले Android 17 अपडेट के साथ नया Android Halo Indicator फीचर दिया जाएगा. यह फीचर यूजर्स को दिखाएगा कि उस समय AI एजेंट कौन-सा काम कर रहा है. कंपनी के मुताबिक, Halo Indicator स्क्रीन के ऊपर राइट साइड, समय के पास दिखाई देगा. इसकी मदद से यूजर्स आसानी से समझ पाएंगे कि AI बैकग्राउंड में क्या प्रोसेस कर रहा है या कौन-सा टास्क पूरा कर रहा है.

Google ने पेश किए Android XR Smart Glasses

Google ने इवेंट के दौरान अपने नए Android XR Smart Glasses भी पेश किए. ये स्मार्ट ग्लासेस कंपनी के Android XR प्लेटफॉर्म पर काम करेंगे. फिलहाल Samsung का AR/VR हेडसेट ही ऐसा डिवाइस है, जो Android XR ऑपरेटिंग सिस्टम इस्तेमाल करता है.

Google ने पिछले साल नए स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च करने की जानकारी दी थी और अब कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वह दो तरह के स्मार्ट वियरेबल डिवाइस लाएगी. इनमें एक ऑडियो बेस्ड स्मार्ट ग्लासेस मॉडल होगा, जबकि दूसरा डिस्प्ले के साथ आएगा, जिससे यूजर्स को ज्यादा स्मार्ट और इंटरैक्टिव एक्सपीरियंस मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Google I/O 2026: कंपनी ने पेश किए Gemini 3.5 Flash और AI वीडियो टूल

विज्ञापन
Shivani Shah

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola