AC पर स्टार रेटिंग से भी ज्यादा जरूरी है ये छोटा सा नंबर, ज्यादातर लोग करते हैं नजरअंदाज
Published by : Ankit Anand Updated At : 20 May 2026 7:03 AM
BEE लेबल
AC खरीदते वक्त सिर्फ स्टार रेटिंग देखकर फैसला लेना सही नहीं होता. असली समझ ISEER वैल्यू से मिलती है. यह बताती है कि AC कितनी स्मार्ट तरीके सेबिजली खर्च करता है. अगर आप बिजली बिल बचाना चाहते हैं, तो सालाना kWh खपत और ISEER नंबर को जरूर तुलना करें.
ISEER Number: भारत में इस समय गर्मी अपने पूरे शबाब पर है और इसी वजह से AC की डिमांड भी आसमान छू रही है. बहुत से लोग या तो नया AC खरीद रहे हैं या फिर बेहतर कूलिंग के लिए अपना पुराना मॉडल अपग्रेड कर रहे हैं. लेकिन इस भीड़-भाड़ में एक चीज जो खरीदार पूरी तरह नजरअंदाज कर देते हैं, वो है ISEER रेटिंग.
अक्सर लोग सिर्फ एनर्जी स्टार (Energy Star) देखकर ही सोच लेते हैं कि उन्होंने अच्छा और किफायती AC चुन लिया है. ये बात काफी हद तक सही भी होती है, लेकिन असली कहानी सिर्फ स्टार्स पर खत्म नहीं होती. दरअसल, स्टार रेटिंग के नीचे जो ISEER वैल्यू होता वही आपको बताता है कि AC असल में कितनी एफिशिएंसी से बिजली खर्च करके कूलिंग देगा.
एनर्जी स्टार से ज्यादा जरूरी होती है ISEER नंबर
AC पर जो स्टार रेटिंग दी जाती है, वो Bureau of Energy Efficiency (BEE) द्वारा एक सिंपल स्कोर की तरह तय की जाती है, जो ISEER नाम के एक माप पर बेस्ड होती है. आसान भाषा में समझें तो स्टार्स को आप स्कूल के ग्रेड की तरह मान सकते हैं, जबकि असली नंबर यानी ISEER यह बताता है कि आपने कितने मार्क्स पाए हैं. यानी ऐसा भी हो सकता है कि दो अलग-अलग 5-स्टार AC दिखने में एक जैसे लगें, लेकिन उनकी ISEER वैल्यू अलग-अलग हो. इसलिए अगली बार जब आप AC देखें, तो सिर्फ स्टार्स पर नहीं, उसके पीछे छिपे ISEER नंबर पर भी जरूर ध्यान दें.
ISEER रेटिंग काम कैसे करता है?
ISEER असल में यह बताता है कि एक AC पूरे सीजन में कितनी बिजली खर्च करके कितना कूलिंग देता है. यानी ये कोई एक समय का रीडिंग नहीं होता, बल्कि पूरी गर्मी या कूलिंग सीजन के हिसाब से इसकी परफॉर्मेंस को मापा जाता है. इसमें सीधी-सी बात है. जितना बड़ा नंबर, उतना बेहतर AC. जैसे अगर किसी AC का ISEER 5.8 है, तो वह 4.9 वाले AC की तुलना में कम बिजली में ज्यादा कूलिंग देगा, भले ही दोनों पर 5-स्टार रेटिंग ही क्यों न लिखी हो.
BEE लेबल को सही तरीके से कैसे पढ़ें?
आखिर में सबसे जरूरी सवाल यही है कि BEE लेबल को सही तरीके से कैसे पढ़ना है? तो हर AC पर जो BEE एनर्जी लेबल होता है, उसमें तीन चीजें मुख्य होती हैं. पहला स्टार रेटिंग, दूसरा ISEER वैल्यू और तीसरा सालाना बिजली खपत (kWh में). इनमें से सबसे काम की चीज है सालाना बिजली खपत, क्योंकि यही आपको असली अंदाजा देती है कि AC चलाने में कितना खर्च आएगा. बस इस नंबर को अपने इलाके की बिजली दर (प्रति यूनिट कीमत) से गुणा कर दीजिए, और आपको लगभग साल भर का बिजली बिल समझ आ जाएगा.
यह भी पढ़ें: भीषण गर्मी में आपका AC भी हो रहा बार-बार खराब? जानें इसके पीछे की बड़ी वजहें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










