Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: विरानी हाउस में आएगी बड़ी मुसीबत, इस शख्स से डरी नंदिनी, तुलसी को सताया ये डर
Published by : Ashish Lata Updated At : 20 May 2026 10:43 AM
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2, फोटो - यूट्यूब
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में दर्शक देखते हैं कि परी और अजय की शादी हो जाती है. इधर नंदिनी रियो से काफी डर जाती है. करण, तुलसी को सारी बताते है. जिसके बाद वह कहती है कि विरानी हाउस में बड़ी मुसीबत आएगी.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में परी और अजय की शादी आखिरकार पूरे विरानी परिवार की मौजूदगी में संपन्न हो जाती है. कई दिनों से चल रहे तनाव, गलतफहमियों और इमोशनल पलों के बाद घर में खुशी का माहौल लौट आता है. शादी की रस्में खत्म होने के बाद शोभा बताती है कि वह जल्द ही अपने ससुराल वापस जाएगी. उसकी बात सुनकर तुलसी भावुक हो जाती है. वह मुस्कुराते हुए कहती है कि धीरे-धीरे उसके सारे बच्चे उसे अकेला छोड़कर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं.
करण, नंदिनी से पूछता है ये सवाल
दूसरी तरफ नंदिनी अभी भी रियो से हुई मुलाकात के सदमे से बाहर नहीं निकल पाती. उसकी डर और बेचैनी लगातार बढ़ती जा रही है. करण उसकी हालत देखकर उसे संभालने की कोशिश करता है, ताकि बात ज्यादा न बिगड़े. तभी तुलसी वहां पहुंचती है और दोनों से पूछती है कि आखिर मामला क्या है. करण फिलहाल सच छिपाते हुए कहता है कि वह पारी की शादी शांति से खत्म होने के बाद सबकुछ बताएगा.
परी और अजय बड़ों का लेते हैं आशीर्वाद
उधर परी और अजय बाकी रस्में पूरी करते हैं और पूरा परिवार उन्हें आशीर्वाद देता है. इसके बाद परी की विदाई शुरू होती है. अपने परिवार को छोड़ते हुए वह खुद को संभाल नहीं पाती और रो पड़ती है. रितिक माहौल हल्का करने के लिए मजाक करता है कि जिस खुशी का उसे इंतजार था, उसे पाने के बाद भी वह इतना रो रही है.
तुलसी से मांफी मांगती है परी
आर्यन, परी और अजय को स्विट्जरलैंड हनीमून के टिकट गिफ्ट करता है. दोनों इस सरप्राइज से बेहद खुश हो जाते हैं और दिल से उसका शुक्रिया अदा करते हैं. इधर परी तुलसी को गले लगाकर फूट-फूटकर रोती है. वह अपनी पुरानी गलतियों के लिए माफी मांगती है और कहती है कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती है कि तुलसी जैसी मां उसे मिली. तुलसी भी बेटी को आशीर्वाद देते हुए भावुक हो जाती है.
विरानी परिवार पर आएगी मुसीबत
करण तुलसी को बताता है कि रियो सच जानने के लिए विरानी हाउस आया था और वह अब अंश की मौत से जुड़े राज जानने के लिए बेचैन है. यह सुनकर तुलसी चिंता में पड़ जाती है. वहीं नंदिनी की हालत और खराब हो जाती है. रियो के खुद को अंश का बेटा बताने के बाद वह अंश को अपने आसपास महसूस करने लगती है और डर के मारे घबरा उठती है. तुलसी और करण उसे शांत कराने की कोशिश करते हैं, लेकिन दोनों समझ जाते हैं कि परिवार पर एक नई मुसीबत मंडराने लगी है.
यह भी पढ़ें- देर रात आखिर किस पर भड़क उठे सलमान खान? बोले- 60 का हुआ हूं, लेकिन लड़ना नहीं भूला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










