OTT Releases This Week: Netflix से JioHotstar तक रिलीज होंगी 23 नई फिल्में और वेब सीरीज, घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का फुल डोज

Updated:
विज्ञापन
इस हफ्ते 13 से 19 जुलाई OTT पर रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज, फोटो- इंस्टाग्राम

इस हफ्ते 13 से 19 जुलाई OTT पर रिलीज होने वाली फिल्में और सीरीज, फोटो- इंस्टाग्राम

इस वीकेंड घर बैठे एंटरटेनमेंट का डबल डोज लें. 13 जुलाई से 18 जुलाई के बीच Netflix, JioHotstar, Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म्स पर 23 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. रोमांटिक ड्रामा से लेकर हॉरर-थ्रिलर तक, हर जॉनर की नई पेशकशों का आनंद उठाएं.

विज्ञापन

OTT Releases This Week: अगर आप इस वीकेंड घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो OTT प्लेटफॉर्म्स पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है. इस हफ्ते Netflix, JioHotstar, Prime Video समेत कई स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक्शन, रोमांस, थ्रिलर, हॉरर और फैमिली ड्रामा से भरपूर नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. 13 जुलाई से 18 जुलाई के बीच कुल 23 नए शो, फिल्में और डॉक्यूमेंट्री दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं.

Wuthering Heights (13 जुलाई, JioHotstar)

'वुदरिंग हाइट्स' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है. इसकी कहानी हीथक्लिफ और कैथरीन के प्यार के इर्द-गिर्द घूमती है. लेकिन परिवार, समाज और हालात की वजह से उनकी जिंदगी में कई मुश्किलें आती हैं. फिल्म प्यार, दर्द और बदले की कहानी दिखाती है.

Pavithram Season 2 (13 जुलाई, JioHotstar)

'पवित्रम' के दूसरे सीजन में वेधा और विक्रम की शादीशुदा जिंदगी की नई कहानी दिखाई जाएगी. इस बार दोनों अपने रिश्ते को मजबूत रखने और नई चुनौतियों का सामना करने की कोशिश करेंगे.

Lucky (15 जुलाई, Apple TV+)

यह एक थ्रिलर सीरीज है. कहानी एक महिला ठग की है, जो एक बड़ी चोरी के बाद पुलिस और अपराधियों से बचने की कोशिश करती है.

Raktanchal Season 3 (16 जुलाई, Amazon MX Player)

'रक्तांचल' का नया सीजन एक बार फिर अपराध, गैंगवार और राजनीति की दुनिया में लेकर जाएगा. इस बार दुश्मनी और सत्ता की लड़ाई और भी खतरनाक होने वाली है.

Ready or Not 2: Here I Come (16 जुलाई, JioHotstar)

यह हॉरर-थ्रिलर फिल्म पहली कहानी को आगे बढ़ाती है. इसमें ग्रेस एक बार फिर खतरनाक हालात में फंस जाती है और उसे बचने के लिए एक नया खेल खेलना पड़ता है.

The Hawk (16 जुलाई, Netflix)

'द हॉक' एक स्पोर्ट्स कॉमेडी फिल्म है. इसमें एक उम्रदराज गोल्फ खिलाड़ी की कहानी दिखाई गई है, जो दोबारा अपनी पुरानी सफलता हासिल करने की कोशिश करता है.

Maa Inti Bangaaram (17 जुलाई, JioHotstar)

यह एक तेलुगु फैमिली ड्रामा फिल्म है. कहानी एक परिवार की है, जहां गलतफहमियों और मुश्किल हालात के बीच रिश्तों की परीक्षा होती है. फिल्म परिवार, प्यार और त्याग की अहमियत दिखाती है.

The East Palace (17 जुलाई, Netflix)

यह एक कोरियन फैंटेसी ड्रामा है. कहानी एक पुराने महल में हो रही रहस्यमयी घटनाओं की जांच करने वाले दो लोगों की है. इस दौरान उन्हें कई छिपे हुए राज पता चलते हैं.

The Devil (17 जुलाई, ZEE5)

यह कन्नड़ एक्शन-थ्रिलर फिल्म है। कहानी कृष्णा नाम के एक आम इंसान की है, जो एक बड़े राजनीतिक मिशन का हिस्सा बन जाता है. इसके बाद उसकी जिंदगी में कई खतरनाक मोड़ आते हैं.

Heartstopper Forever (17 जुलाई, Netflix)

लोकप्रिय रोमांटिक सीरीज 'हार्टस्टॉपर' का नया सीजन आने वाला है. इसमें निक और चार्ली अपने रिश्ते, पढ़ाई और भविष्य की नई चुनौतियों का सामना करते नजर आएंगे.

Transfer Trimurthulu (17 जुलाई, ZEE5)

यह तेलुगु क्राइम ड्रामा है. कहानी एक पुलिस अधिकारी की है, जो 20 साल पुराने केस की जांच दोबारा शुरू करता है और कई बड़े राज सामने आते हैं.

यह भी पढ़ें: Theatre Releases This Week: थिएटर जाने का है प्लान? इस हफ्ते 'GDN' से 'बगवान' तक रिलीज होंगी 11 नई फिल्में


विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola