ALERT: बिना OTP के भी साइबर ठग चुरा सकते हैं आपका पैसा
Cyber Crime : भारत में साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. साइबर अपराधी नये-नये तरीके अपनाकर लोगों की कमाई पर सेंध लगा रहे हैं. नया तरीके के तहत आपको एक मैसेज भेजा जाता है जो बैंक से भेजा हुआ लगता है. जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं, बिना किसी OTP के आपके खाते से पैसे चोरी हो जाते हैं.
Cyber Crime : तकनीक जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, लोगों को ठगने के लिए साइबर ठग नये-नये तरीके अपना रहे हैं. आम तौर पर हम सभी यह सोचते हैं कि वन टाइम पासवर्ड (OTP) के बिना पैसे ट्रांसफर नहीं किये जा सकते हैं, लेकिन अब साइबर जालसाज बिना OTP के भी आपके खाते से पैसे उड़ा सकते हैं.
कैसे होता है स्कैम?
आपको एक मैसेज भेजा जाता है जो बैंक से फॉरवर्ड किया हुआ लगता है. जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करते हैं, बिना किसी OTP के आपके खाते से पैसे चोरी हो जाते हैं. इस तकनीक का इस्तेमाल करके अकेले बेंगलुरु ग्रामीण जिले से 40 लाख रुपये से ज्यादा की रकम चुरायी गई है.
OTP और Link के बिना साइबर ठग ले उड़े 1 लाख रुपये, जानिए कैसे फंसते है शिकार?
RAT और APK का कमाल
साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए अधिक एडवांस्ड रिमोट ऐक्सेस ट्रॉजन (आरएटी) और एंड्रॉयड एप्लीकेशन पैकेज (एपीके) सॉफ्टवेयर का भी इस्तेमाल कर रहे हैं. आरएटी और एपीके ऐसे सॉफ्टवेयर हैं, जो साइबर अपराधियों को किसी व्यक्ति की जानकारी के बिना उसके डिवाइस को दूर से कंट्रोल करने की अनुमति देते हैं.
बड़े बैंकों के फर्जी ऐप का इस्तेमाल
राष्ट्रीयकृत या निजी बैंकों के लोगो का इस्तेमाल करके साइबर फ्रॉड फर्जी ऐप बनाते हैं, जिनकी सुरक्षा में सेंध लगायी जा सकती है. जालसाज इन ऐप के लिंक व्हॉट्सऐप या टेक्स्ट मैसेज के जरिये भेजते हैं और एक बार फोन में ऐप्लीकेशन इंस्टॉल हो जाने के बाद जालसाज आसानी से पैसे चुरा सकते हैं.
Fake Call Alert: फोन पर ठग दे रहे मोबाइल कनेक्शन काटने का झांसा, सरकार ने किया सावधान
फिशिंग का एडवांस्ड वर्जन
यह फिशिंग का एक एडवांस्ड वर्जन है, जो धोखेबाजों को पारंपरिक सुरक्षा उपायों को दरकिनार करने और संवेदनशील जानकारी तक अनधिकृत पहुंच प्राप्त करने में सक्षम बनाता है. जहां पहले इन तरीकों का इस्तेमाल बड़ी कंपनियों से भारी मात्रा में पैसे चुराने के लिए किया जाता था, वहीं अब यह तकनीक आम लोगों की जेब में सेंध लगाने के लिए भी इस्तेमाल की जाने लगी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










