आज के Google Doodle में चमका DNA, क्रिएटिव तरीके से समझा रहा लाइफ का ब्लूप्रिंट

गूगल डूडल 13 नवंबर
आज 13 नवंबर को गूगल अपने Google Doodle के जरिए क्रिएटिव तरीके से लाइव का ब्लूप्रिंट यानी DNA के बारे में बता रहा है. डूडल में Google लोगो को एक मॉडर्न केमिस्ट्री थीम वाली टाइपोग्राफी में बदला गया है, जिसमें नाइट्रोजन (N), हाइड्रोजन (H), ऑक्सीजन (O) और फॉस्फेट ग्रुप (PO₄⁻) जैसे केमिकल साइन दिए गए हैं.
Today Google Doodle: Google अपना डूडल क्लासरूम चला रहा है. कल 12 नवंबर को जहां गूगल होमपेज पर मैथ्स के “Quadratic Equation” यानी द्विघात समीकरण की क्लास चल रही थी, तो वहीं आज 13 नवंबर को बायोलॉजी की चल रही है. जी हां, आज का Google Doodle बायोलॉजी लवर्स के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं है. गूगल ने अपने एनिमेटेड डूडल में खूबसूरत ग्राफिक्स और मॉलेक्यूलर स्ट्रक्चर के जरिए Deoxyribonucleic Acid यानी DNA की खोज और उसके वैज्ञानिक महत्व को सम्मान दिया है. आज का Google Doodle पूरी तरह से डबल हेलिक्स (Double Helix) संरचना पर बेस्ड है और बायोलॉजी की दुनिया के एक बेहद महत्वपूर्ण अवसर को दिखा रहा है.
क्या दिख रहा Google Doodle में?
आज के गूगल डूडल के बीच में आपको एक खास केमिकल स्ट्रक्चर दिखाई देता है, जो DNA की बेसिक यूनिट न्यूक्लियोटाइड (Nucleotide) और उसकी बांडिंग को दिखा रहा है. डूडल में “Google” लोगो को एक मॉडर्न केमिस्ट्री थीम वाली टाइपोग्राफी में ब��ला गया है, जिसमें नाइट्रोजन (N), हाइड्रोजन (H), ऑक्सीजन (O) और फॉस्फेट ग्रुप (PO₄⁻) जैसे केमिकल साइन दिए गए हैं. एरॉ और केमिकल बॉन्डिंग के जरिए यह बताया गया है कि कैसे एक न्यूक्लियोटाइड संरचना आपस में जुड़कर जीवन के कोड DNA को बनाती है. वहीं, डूडल मेकर्स ने डुडल में पर्पल और पिंक शेड्स का इस्तेमाल किया है, जिससे यह मॉडर्न के साथ-साथ इंटरेस्टिंग दिख रहा है. वहीं, अक्षरों पर दिख रही केमिकल फॉर्मुलेशन यह बताती है कि यह सिर्फ एक डिजाइन नहीं बल्कि जेनेटिक्स, बायोलॉजी और मॉलेक्यूलर साइंस की एक बड़ी कहानी है.
आज क्यों दिख रहा ये Google Doodle?
Google ने इस डूडल को खास एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार पेश किया है, जो स्टूडेंट्स और टीचर्स के लिए है. क्योंकि, गूगल का मानना है कि यह वह समय है, जब ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स DNA टॉपिक के बारे में सर्च करते हैं. ऐसे में आज जैसे ही आज के डूडल पर क्लिक करेंगे, वैसे ही गूगल आपको ‘Learning about DNA’ के पेज पर ले जाएगा, जहां आपको DNA से जुड़ी सारी जानकारी मिलेगी. AI Mode के जरिए आप DNA से जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: आज Google Doodle बोल रहा गणित की भाषा, क्रिएटिव तरीके से कर रहा Quadratic Equation को सेलिब्रेट
यह भी पढ़ें: Google Nano Banana 2: गूगल का इमेज जेनरेशन टूल हो रहा और एडवांस्ड, इस बार ज्यादा होगा एक्यूरेट
यह भी पढ़ें: Jio यूजर्स को बड़ा फायदा: Google Gemini AI Pro की 18 महीने वाली फ्री सब्सक्रिप्शन अब सबके लिए LIVE
यह भी पढ़ें: Google Maps में आया Gemini AI, अब बस बोलने पर तुरंत मिलेगी रास्ते और आसपास की पूरी जानकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










