Jio यूजर्स को बड़ा फायदा: Google Gemini AI Pro की 18 महीने वाली फ्री सब्सक्रिप्शन अब सबके लिए LIVE

Updated:
विज्ञापन
Jio Free Gemini AI Pro Subscription

जियो का फ्री गूगल जेमिनी एआई प्रो सब्सक्रिप्शन सभी के लिए लाइव हो गया है, जानिए इसे कैसे क्लेम करें

Jio True 5G यूजर्स के लिए Google Gemini AI Pro का Premium Access अब 18 महीने तक Free मिल रहा है. पहले ये ऑफर सिर्फ 18-25 उम्र वर्ग तक लिमिट था, अब सभी एलिजिबल यूजर्स क्लेम कर सकते हैं

विज्ञापन

Jio Free Gemini AI Pro Subscription: रिलायंस Jio ने Google के साथ मिलकर ऐसा ऑफर एक्टिवेट कर दिया है, जिसे लेकर टेलीकॉम मार्केट में फिर हलचल बढ़ गई है. अब Jio यूजर्स को 18 महीने तक Google Gemini AI Pro का Premium ऐक्सेस बिना कोई एक्स्ट्रा चार्ज दिये मिल सकता है. पहले ये ऑफर सिर्फ 18-25 उम्र वर्ग वाले यूजर्स तक लिमिट था, लेकिन अब इसे सभी एलिजिबल यूजर्स के लिए ओपन कर दिया गया है.

Jio Free Gemini AI Pro Subscription: किन यूजर्स को मिलेगा फायदा

ये बेनिफिट उन्हीं यूजर्स को मिलेगा जिनके पास Active Jio True 5G प्लान है. बस Active प्लान होना जरूरी है, उम्र की पाबंदियां हटा दी गई हैं.

कैसे मिलेगा Google Gemini AI Pro का Free ऐक्सेस

  • अपने स्मार्टफोन में My Jio ऐप खोलें
  • Home स्क्रीन में मौजूद Jio Engage सेक्शन टैप करें
  • Google AI Pro वाला बैनर सेलेक्ट करें
  • Claim नाउ पर क्लिक करें
  • Terms ऐक्सेप्ट करने के बाद ऐक्टिवेशन कंप्लीट हो जाएगा.

क्या-क्या Benefits शामिल हैं?

इस सब्सक्रिप्शन में यूजर्स को नीचे दिये गए Premium AI बेनिफिट्स मिलेंगे:

  • Google Gemini 2.5 Pro AI Model का एडवांस्ड ऐक्सेस
  • 2TB क्लाउड स्टोरेज (Google Photos – Gmail – Drive)
  • Veo 3.1 टाइप वीडियो जेनरेशन टूल
  • Notebook LM जैसा प्रीमियम AI रिसर्च टूल ऐक्सेस
  • इस सब्सक्रिप्शन की मार्केट वैल्यू लगभग ₹35,100 के बराबर मानी जाती है.

Activation कन्फर्म कैसे होगा (Jio Free Gemini AI Pro Subscription)

Offer क्लेम होते ही आपका Google अकाउंट, Google One AI Premium Membership में अपग्रेड हो जाएगा. यह मेंबरशिप 18 महीने तक वैलिड रहेगी.

Jio यूजर्स को FREE दे रहा Rs 35,000 वाला Google का यह प्रोडक्ट, जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

अब 1 साल के लिए FREE में यूज कर सकेंगे ChatGPT GO, जानिए एक्टिवेट करने का प्रोसेस और इसके फायदे

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए [email protected] पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola