Jio यूजर्स को FREE दे रहा Rs 35,000 वाला Google का यह प्रोडक्ट, जानिए किन्हें मिलेगा फायदा

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 30 Oct 2025 6:18 PM

विज्ञापन

जियो यूजर्स को मिलेगा Google AI Pro का फ्री ऐक्सेस, जानें ऑफर की पूरी डिटेल

Jio Google AI Pro offer: जियो और गूगल की साझेदारी से यूजर्स को मिलेगा 18 महीनों तक Google AI Pro का फ्री ऐक्सेस. Gemini 2.5 Pro, 2TB क्लाउड स्टोरेज और कई प्रीमियम AI टूल्स बिल्कुल मुफ्त

विज्ञापन

Jio Google AI Pro Offer: रिलायंस जियो और गूगल ने भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के इस्तेमाल को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. दोनों कंपनियों की साझेदारी के तहत अब जियो यूजर्स को 18 महीनों तक Google AI Pro प्लान का मुफ्त ऐक्सेस मिलेगा. इस प्रीमियम ऑफर की कीमत करीब ₹35,100 प्रति यूजर है. यानी जियो ग्राहकों को मिलेगा एक ऐसा तोहफा, जो भारत में AI की दिशा बदल सकता है.

क्या मिलेगा इस ऑफर में?

इस एक्सक्लूसिव ऑफर के तहत जियो यूजर्स को गूगल के कई उन्नत AI टूल्स और फीचर्स का फायदा मिलेगा:

  • Google Gemini 2.5 Pro का फुल ऐक्सेस
  • Nano Banana और Veo 3.1 जैसे लेटेस्ट AI मॉडल्स के साथ फोटो और वीडियो जेनरेशन की सुविधा
  • Notebook LM के जरिये स्टडी और रिसर्च के लिए एडवांस्ड सपोर्ट
  • 2 TB Google Cloud Storage बिल्कुल फ्री

यह सभी प्रीमियम फीचर्स 18 महीनों तक बिना किसी चार्ज के मिलेंगे.

कौन ले सकेगा फायदा?

शुरुआती चरण में यह सुविधा 18 से 25 वर्ष के जियो यूजर्स के लिए उपलब्ध होगी. बाद में इसे सभी यूजर्स के लिए खोला जाएगा. हालांकि, यह ऑफर केवल उन्हीं ग्राहकों को मिलेगा जिनके पास जियो 5G अनलिमिटेड प्लान होगा. रिलायंस इंटेलिजेंस लिमिटेड और गूगल मिलकर इस पहल को आगे बढ़ा रहे हैं. इसका उद्देश्य है हर भारतीय यूजर, स्टूडेंट और डेवलपर तक AI की पहुंच बढ़ाना.

मुकेश अंबानी और सुंदर पिचाई का बयान

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा- हमारा लक्ष्य है कि हर भारतीय नागरिक और संस्था AI से सशक्त बने. गूगल के साथ मिलकर हम भारत को AI समर्थ राष्ट्र बनाना चाहते हैं. गूगल और अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कहा- रिलायंस हमारे डिजिटल भविष्य का अहम साझेदार रहा है. अब हम इस साझेदारी को AI के युग में लेकर जा रहे हैं.

भारत बनेगा AI हब

रिलायंस और गूगल मिलकर भारत में Tensor Processing Units (TPUs) जैसी AI हार्डवेयर तकनीक भी लाएंगे, जिससे भारतीय कंपनियां और उद्योग अपने खुद के AI मॉडल और AI एजेंट्स विकसित कर सकेंगे.

Mukesh Ambani और Mark Zuckerberg की जोड़ी मिलकर भारत को बनाएगी AI का नया पावरहाउस

Jio ने बिहार-झारखंड में फिर मारी बाजी, जोड़े 4.18 लाख नये ग्राहक, Airtel भी आगे, Vi-BSNL को झटका

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola