क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुने जायेंगे शुभमन गिल, राहुल द्रविड़ को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

राहुल द्रविड़ और शुभमन गिल
BCCI Naman Awards : बीसीसीआई 15 मार्च को वार्षिक नमन पुरस्कार प्रदान करेगा. उससे पहले ही मीडिया में यह खबर आ गई है कि भारत के पूर्व मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट में अमूल्य योगदान के लिए कर्नल सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया किया जायेगा, जबकि शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार दिया जाएगा.
BCCI Naman Awards: भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट और ओडीआई फाॅर्मेट के कप्तान शुभमन गिल को क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार से नवाजा जायेगा. यह पुरस्कार बीसीसीआई की ओर से 15 मार्च को दिया जाना है और शुभमन गिल को यह पुरस्कार मिलना तय माना जा रहा है. यह पुरस्कार क्रिकेटर पॉली उमरीगर के नाम पर दिया जाता है.
शानदार रहा है शुभमन गिल का करियर
शुभमन गिल ने 2025 में टेस्ट मैचों में 70 से अधिक के औसत से 983 रन बनाये हैं, जिसमें इंग्लैंड सीरीज के दौरान गिल द्वारा बनाये गये 754 रन भी शामिल हैं. इन 754 रनों की खासियत यह है कि शुभमन गिल ने विदेशी धरती पर इतने रन बनाये. इसके साथ ही गिल इंग्लैंड के खिलाफ एक सीरीज में 754 रन बनाने वाले सर डाॅन ब्रैडमैन के बाद दूसरे खिलाड़ी बने. ओडीआई फाॅर्मेट में भी शुभमन गिल का प्रदर्शन बेहतरीन रहा, उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में 188 रन बनाये पूरे साल में ओडीआई में उन्होंने एक साल में कुल 490 रन बनाये. क्रिकेट के तीनों फाॅर्मेट का अगर औसत निकालें तो गिल ने कुल मिलाकर 49 के औसत से 1764 रन बनाये हैं. इन 1764 रनों में 7 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं.
आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन
शुभमन गिल का प्रदर्शन टी20 फाॅर्मेट में उतना अच्छा नहीं रहा, लेकिन उन्होंने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन किया. आईपीएल में गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए शुभमन ने 50 की औसत से 650 रन बनाये. शुभमन गिल की फैन फाॅलोइंग भी बेहतरीन है, जिसमें लड़कियों की संख्या बहुत अधिक है.
2024 का टी20 विश्वकप राहुल द्रविड़ के अनुशासन ने जिताया
राहुल द्रविड़ ना सिर्फ भारत के बेहतरीन बल्लेबाज थे, बल्कि उन्होंने टीम इंडिया को एक बेहतरीन शेप भी दिया. उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासित किया और उनके नेतृत्व में टीम ने 2024 का टी20 विश्वकप जीता. अंडर 19 और इंडिया ‘ए’ की टीम को भी द्रविड़ ने बेहतर आकार दिया.
ये भी पढ़ें : पद से हटाये जाने का प्रस्ताव गिरने के बाद बोले ओम बिरला–किसी को नियमों से परे बोलने का विशेषाधिकार नहीं
ईरान कर सकता है 2026 फुटबॉल वर्ल्डकप का बॉयकॉट, ट्रंप ने कहा- ईरान का स्वागत है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajneesh Anand
राजनीति,सामाजिक, इतिहास, खेल और महिला संबंधी विषयों पर गहन लेखन किया है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में रुचि. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक. IM4Change, झारखंड सरकार तथा सेव द चिल्ड्रन के फेलो के रूप में कार्य किया है. पत्रकारिता के प्रति जुनून है. प्रिंट एवं डिजिटल मीडिया में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




