हार्दिक पांड्या के नाम का ‘H’ पेंडेंट पहने दिखीं माहिका शर्मा, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा (फोटो—एक्स)
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा एक बार फिर अपनी केमिस्ट्री को लेकर चर्चा में हैं. दोनों के गले में 'H' और 'M' अक्षर वाले पेंडेंट ने फैंस को उत्साहित कर दिया है. जानें इस नए वायरल वीडियो के पीछे की कहानी.
Hardik Pandya & Mahieka Sharma: भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हार्दिक और माहिका शर्मा को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चाएं होती रहती हैं. अब माहिका शर्मा का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी बॉन्डिंग ने फैंस का ध्यान खींचा है. खास बात यह है कि माहिका ने अपने गले में हार्दिक के नाम का पहला अक्षर ‘H’ वाला पेंडेंट पहना हुआ था.
माहिका के ‘H’ पेंडेंट ने खींचा ध्यान
View on Instagram
माहिका शर्मा का एक और वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह नो-मेकअप लुक में नजर आ रही हैं. ब्राउन जैकेट के साथ उनके गले में गोल्ड चेन और ‘H’ अक्षर वाला पेंडेंट साफ दिखाई दे रहा है. वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने इसे हार्दिक पांड्या से जोड़ना शुरू कर दिया. कई यूजर्स ने कमेंट में दोनों को ‘Love Birds’ और ‘Made for Each Other’ तक कह दिया. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक तौर पर ज्यादा कुछ नहीं कहा है.
View on Instagram
हार्दिक पांड्या के गले में ‘M’
View on Instagram
कुछ वीक पहले भी दोनों एक साथ नजर आए थें. हार्दिक पांड्या के गले में ‘M’ अक्षर वाला पेंडेंट नजर आया. वहीं माहिका शर्मा ने ‘H’ अक्षर का पेंडेंट पहना हुआ था. यानी दोनों ने अपने नाम का पहला अक्षर पहनने के बजाय एक-दूसरे के नाम का शुरुआती अक्षर चुना. हार्दिक और माहिका को टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के दौरान भी साथ देखा गया था. दोनों के गले में नजर आए इन पेंडेंट्स ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सिद्धिविनायक मंदिर में भी साथ नजर आए थे
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा हाल ही में मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे थे. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में दोनों एक ही शॉल ओढ़कर भगवान गणेश का आशीर्वाद लेते दिखाई दिए. मंदिर से बाहर निकलने के बाद दोनों ने कैमरों के सामने कुछ देर के लिए पोज भी दिया. उनका यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स को काफी पसंद आया और वीडियो पर फैंस ने जमकर रिएक्शन दिए.
कब शुरू हुई हार्दिक और माहिका के रिश्ते की चर्चा?
हार्दिक पांड्या और माहिका शर्मा के रिश्ते की खबरें 2025 में सामने आनी शुरू हुई थीं. अक्टूबर 2025 में दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ देखा गया था. इसके बाद दोनों की डेटिंग को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गईं. फरवरी 2026 में हार्दिक ने माहिका के जन्मदिन पर एक रोमांटिक पोस्ट भी शेयर किया था. इसके बाद मार्च 2026 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद दोनों की साथ में सेलिब्रेशन वाली तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए.
Also Read: Video: एर्लिंग हालैंड ने बदला लुक, नया बज कट देख फैंस भी रह गए हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए