Video: एर्लिंग हालैंड ने बदला लुक, नया बज कट देख फैंस भी रह गए हैरान

Updated:
विज्ञापन

हालैंड, फोटो—इंस्टाग्राम

फुटबॉल स्टार एर्लिंग हालैंड ने अपने लंबे बालों को अलविदा कह दिया है और नया बज कट अपना लिया है. उनके इस नए लुक ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. जानिए क्या है फैंस और दिग्गजों की राय.

विज्ञापन

Erling Haaland New Hairstyle : फुटबॉल की दुनिया में अपने लंबे सुनहरे बालों और मैन बन के लिए मशहूर एर्लिंग हालैंड ने नए सीजन की शुरुआत बिल्कुल नए अंदाज में की है. मैनचेस्टर सिटी के स्टार स्ट्राइकर ने अपने आइकॉनिक लंबे बाल कटवाकर बज कट करा लिया है. हालैंड का नया लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस इसकी खूब चर्चा कर रहें है.

विज्ञापन

लंबे बालों को कहा अलविदा

View on Instagram

एर्लिंग हालैंड ने 23 अगस्त को अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने हेयरकट की पूरी झलक दिखाई. वीडियो में हालैंड पहले अपने पुराने हेयरस्टाइल को लेकर मजाक करते नजर आए और फिर आखिरकार उन्होंने अपने लंबे, सुनहरे बालों को कटवा दिया.

एर्लिंग हालैंड ने बताया कि वह 2026 वर्ल्ड कप के तुरंत बाद अपने बाल कटवाने की योजना बना रहे थे, लेकिन व्यस्त कार्यक्रम के कारण ऐसा नहीं कर पाए. अब नए प्रीमियर लीग सीजन की शुरुआत के साथ उन्होंने अपने लुक में भी बड़ा बदलाव करने का फैसला किया.उन्होंने वीडियो में कहा कि उनके लंबे सुनहरे बालों को अब अलविदा कहने का समय आ गया है और नए सीजन के साथ वह एक नया फ्रेश स्टार्ट चाहते हैं.

ज्लाटान की सलाह के बावजूद कटवाए बाल

हालैंड ने अपने बाल कटवाने से पहले एक दिलचस्प बात भी बताई. उन्होंने कहा कि ज़्लाटान इब्राहिमोविच ने कभी उन्हें बाल नहीं कटवाने की सलाह दी थी. ज्लाटान का मानना था कि इंसान की ताकत उसके बालों में होती है. इसी वजह से हालैंड ने माना कि बाल कटवाने से पहले वह थोड़ा नर्वस थे. हालांकि, उन्होंने आखिरकार ज्लाटान की इस सलाह को नजरअंदाज करते हुए अपने लंबे बालों को पूरी तरह छोटा करा लिया और नया buzz cut लुक अपना लिया.

Also Read: IND vs ENG Test: 24 अगस्त का वो दिन, जब भारत ने अंग्रेजों का घमंड तोड़ पहली बार जीती थी इंग्लैंड में सीरीज

Guardiola और Grealish का रिएक्शन वायरल

नए हेयरस्टाइल के बाद हालैंड ने अपने दोस्तों और फुटबॉल से जुड़े लोगों को वीडियो कॉल कर उनका रिएक्शन भी लिया. मैनचेस्टर सिटी के उनके साथी Jack Grealish ने हालैंड का न्यू लुक देखकर कहा कि वह अब काफी छोटे लग रहे हैं. दूसरी ओर, पूर्व मैनचेस्टर सिटी मैनेजर Pep Guardiola भी हालैंड के नए लुक को देखकर हैरान रह गए. वहीं मशहूर गायक Noel Gallagher ने भी हालैंड के नए लुक पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि वह अब करीब 17 साल के दिख रहे हैं. Gallagher ने यह भी कहा कि बदलाव अच्छी चीज है.

प्रीमियर लीग में नए लुक के साथ हालैंड

हालैंड इस समय मैनचेस्टर सिटी के साथ प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं और नए सीजन में एक बार फिर उनकी नजरें गोल करने और टीम को खिताब की दौड़ में मजबूत स्थिति में पहुंचाने पर होंगी. अब देखने वाली बात होगी कि लंबे बालों के बाद नया बज कट हेयरस्टाइल हालैंड के खेल और गोल स्कोरिंग पर कोई असर डालता है या नहीं.

Also Read: Premier League: मैनचेस्टर सिटी ने पलटा मैच, बोर्नमाउथ को 2-1 से हराकर की शानदार शुरुआत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola