Video: ईशान किशन ने दिलाई धोनी की याद, गेंद हाथ से छूटी फिर भी कर दी ऐसी स्टंपिंग कि बल्लेबाज रह गया हैरान

Updated:
विज्ञापन

स्टंपिंग का सीन (फोटो—X)

विकेट के पीछे ईशान किशन की बिजली सी फुर्ती! दलीप ट्रॉफी में नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ उन्होंने एक ऐसी स्टंपिंग की, जिसने सबको एमएस धोनी की याद दिला दी. भले ही बल्ले से कुछ खास न कर पाएं, लेकिन विकेटकीपिंग में छा गए ईशान.

विज्ञापन

Ishan Kishan Stumping Video: दलीप ट्रॉफी 2026 में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे ईशान किशन भले ही बल्ले से कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन विकेट के पीछे उन्होंने ऐसी फुर्ती दिखाई कि हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है. नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ईशान ने शानदार स्टंपिंग करते हुए बल्लेबाज आशीष थापा को पवेलियन भेज दिया. इस स्टंपिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

फास्ट बॉलर के बॉलिंग पर की स्टंपिंग

ईशान ने यह स्टंपिंग तेज गेंदबाज की गेंद पर की. पहली कोशिश में गेंद उनके दस्तानों से छूट भी गई, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और अगले ही पल गेंद को दोबारा पकड़कर गिल्लियां बिखेर दीं. ईशान की इस तेजी को देखकर कई फैंस को पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी की याद आ गई.

गेंद छूटी, लेकिन ईशान ने नहीं छोड़ा मौका

नॉर्थ ईस्ट जोन की पारी के 21वें ओवर में यह शानदार वाकया देखने को मिला. अभिजीत सरकार ने लेग साइड की ओर फुल गेंद डाली. बल्लेबाज आशीष थापा ने गेंद को खेलने के लिए आगे कदम बढ़ाया, लेकिन गेंद बल्ले से नहीं लगी. ईशान किशन उस समय स्टंप्स के बेहद करीब खड़े थे. उन्होंने तुरंत गेंद को पकड़कर स्टंपिंग करने की कोशिश की, लेकिन पहली कोशिश में गेंद उनके दस्तानों से निकल गई. आमतौर पर ऐसी स्थिति में बल्लेबाज को बच निकलने का मौका मिल जाता है, लेकिन यहां थापा खुद भी शॉट खेलने के प्रयास में अपना संतुलन खो चुके थे और उनका पैर क्रीज से बाहर था. ईशान ने बिना एक पल गंवाए गेंद को दोबारा अपने दस्तानों में लिया और तुरंत गिल्लियां उड़ा दीं. थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद आशीष थापा को आउट करार दिया.

माही की आई याद

ईशान की इस स्टंपिंग का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस को एमएस धोनी की याद आ गई. माही भी इसी फुर्तीं की तरह ही विकेट के पीछे गेंद को पकड़ने, पहली कोशिश नाकाम होने के बावजूद तुरंत दूसरी कोशिश करने और बिना समय गंवाए स्टंप उखाड़ने की उनकी क्षमता रखते थें.

Also Read: IND vs AFG: भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान टीम का ऐलान, इब्राहिम जादरान संभालेंगे कप्तानी

111 रन पर ढेर हुआ नॉर्थ ईस्ट जोन

मुकाबले की बात करें तो ईस्ट जोन के गेंदबाजों ने नॉर्थ ईस्ट जोन की बल्लेबाजी को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया. नॉर्थ ईस्ट जोन की पूरी टीम सिर्फ 111 रन पर ऑलआउट हो गई. इसके बाद ईस्ट जोन ने उसे फॉलोऑन दे दिया. ईस्ट जोन की ओर से अभिजीत सरकार सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 5 विकेट अपने नाम किए. शाहबाज अहमद ने 3 विकेट चटकाए, जबकि मुकेश कुमार और अनुकूल रॉय को एक-एक सफलता मिली. अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी इस पारी में कोई विकेट नहीं ले सके. नॉर्थ ईस्ट जोन की ओर से आशीष थापा ने 32 रन बनाए, लेकिन किशन की शानदार स्टंपिंग ने उनकी पारी का अंत कर दिया.

सुदीप घरामी और शाहबाज ने मचाया धमाल

इससे पहले ईस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में बड़ा स्कोर खड़ा किया. टीम ने 467 रन बनाए. शुरुआत हालांकि बेहद खराब रही थी और महज 25 रन के स्कोर पर वैभव सूर्यवंशी और अभिमन्यु ईश्वरन के विकेट गिर गए थे. इसके बाद कुमार कुशाग्र और सुदीप कुमार घरामी ने पारी को संभाला. दोनों के बीच 92 रन की साझेदारी हुई. कुशाग्र ने 55 रन बनाए. उनके आउट होने के बाद भी घरामी ने मोर्चा संभाले रखा. सुदीप कुमार घरामी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 185 गेंदों पर 146 रन की पारी खेली. घरामी के आउट होने के बाद शाहबाज ने पारी को आगे बढ़ाया और शानदार 164 रन ठोक दिए. निचले क्रम के बल्लेबाजों के उपयोगी योगदान से ईस्ट जोन का स्कोर 460 के पार पहुंच गया.

Also Read: Video: एर्लिंग हालैंड ने बदला लुक, नया बज कट देख फैंस भी रह गए हैरान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola