Mukesh Ambani और Mark Zuckerberg की जोड़ी मिलकर भारत को बनाएगी AI का नया पावरहाउस

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 25 Oct 2025 4:39 PM

विज्ञापन

Meta और Reliance की जोड़ी लाई AI का तूफान

Reliance Facebook AI JV: रिलायंस और फेसबुक ने मिलकर बनाया नया AI जॉइंट वेंचर, Reliance Enterprise Intelligence Limited (REIL). ₹855 करोड़ के निवेश से यह साझेदारी भारत के कारोबार को AI की ताकत देने जा रही है. जानिए इस पूरी डील की डिटेल्स और कैसे बदलने वाला है भारत का बिजनेस फ्यूचर

विज्ञापन

Reliance Facebook AI JV: भारत की सबसे बड़ी कंपनी Reliance Industries और सोशल मीडिया दिग्गज Facebook (Meta) अब मिलकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में बड़ा कदम उठा रहे हैं. दोनों कंपनियों ने मिलकर एक नया Joint Venture (JV) बनाया है, जिसका नाम है Reliance Enterprise Intelligence Limited (REIL). इस नयी कंपनी में दोनों ने मिलकर ₹855 करोड़ का निवेश किया है. इसका मकसद है- भारत के बिजनेस सेक्टर को AI की मदद से बदलना.

नया AI Joint Venture: क्या है REIL का काम?

Reliance की नयी AI यूनिट- Reliance Intelligence Limited, इस JV में 70% हिस्सेदारी रखेगी, जबकि Facebook Overseas Inc. (Meta की सब्सिडियरी) के पास 30% शेयर होंगे. REIL का मुख्य लक्ष्य है- AI सर्विसेज तैयार करना, मार्केट करना और उन्हें भारतीय बिजनेस में लागू करना.

इस JV का फोकस रहेगा:

  • Enterprise AI Platform-as-a-Service बनाना
  • Pre-configured AI Solutions तैयार करना, जैसे-
  • Sales Automation
  • Customer Support
  • IT Operations
  • Finance और Marketing Tools

सीधे शब्दों में कहें, तो यह साझेदारी भारत के बिजनेस को AI Powered बनाने की दिशा में काम करेगी.

Reliance और Meta की ताकतें मिलेंगी साथ

यह JV इसलिए खास है क्योंकि इसमें दोनों कंपनियों की सबसे बड़ी खूबियां साथ आ रही हैं

Meta (Facebook) अपने ओपन-सोर्स Llama AI Models का टेक्निकल एक्सपर्टीज देगा

Reliance अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और भारत के लाखों एंटरप्राइज नेटवर्क का फायदा पहुंचाएगा

दोनों मिलकर ऐसा प्लैटफॉर्म बनाएंगे, जिसे क्लाउड, ऑन-प्रिमाइसेस या हाइब्रिड एनवायरनमेंट, किसी भी सिस्टम पर चलाया जा सकेगा

इससे कंपनियों के लिए AI को अपनाने की लागत काफी कम हो जाएगी.

भारत के AI सेक्टर में बड़ा गेमचेंजर

Reliance और Meta का यह JV भारत के AI इंडस्ट्री में गेमचेंजर साबित हो सकता है. पहली बार कोई भारतीय कंपनी इस स्तर पर एक ग्लोबल टेक दिग्गज के साथ मिलकर AIप्लैटफॉर्म सर्विस बनाने जा रही है. इस JV की खासियत यह भी है कि यह सिर्फ बड़े बिजनेस ही नहीं, बल्कि छोटे और मिड-साइज एंटरप्राइजेज (SMEs) के लिए भी AI को आसान बनाएगा. इससे भारत में Digital Transformation की रफ्तार और तेज होगी.

निवेश और स्ट्रक्चर की पूरी जानकारी

Reliance ने बताया कि यह JV किसी related party transaction के अंतर्गत नहीं आता है, यानी कंपनी के प्रमोटर या ग्रुप कंपनियों का इसमें कोई अलग हित नहीं है. REIL की स्थापना के लिए कोई सरकारी मंजूरी की जरूरत नहीं पड़ी. Reliance की AI यूनिट ने शुरुआत में ₹2 करोड़ का निवेश करके 20 मिलियन इक्विटी शेयर (₹10 प्रति शेयर) सब्सक्राइब किये हैं. यह कदम भारत में Reliance के बढ़ते AI विजन को और मजबूत करेगा.

भारत में बनेगा नया AI पावरहाउस

मुकेश अंबानी और मार्क जुकरबर्ग की यह साझेदारी भारत में Enterprise AI का भविष्य तय करेगी. जहां Meta अपने Llama मॉडल्स से टेक्नोलॉजी लाएगा, वहीं Reliance अपने विशाल नेटवर्क से उसे भारत के हर बिजनेस तक पहुंचाएगा. कुल मिलाकर, यह JV भारत को AI-सक्षम अर्थव्यवस्था की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाने वाला साबित हो सकता है.

Elon Musk ने क्यों मांगी 1 ट्रिलियन डॉलर की सैलरी? क्या बनना चाहते हैं AI से ताकतवर?

Meta का नया AI फीचर, अब हिंदी में डब होंगी रील्स

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola