Motorola Edge 70 Fusion की सेल शुरू, देखें डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर

मोटोरोला एज 70 फ्यूजन/ फोटो- ऑफिशियल मोटोरोला साइट
Motorola Edge 70 Fusion की सेल आज से शुरू हो गई है. इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो नॉर्मल यूज में आसानी से दो दिन तक चल सकती है. यह मॉडल MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे गिरने पर भी फोन काफी हद तक सुरक्षित रहता है.
अगर आप ऐसे फोन की तलाश में हैं, जो मजबूत और टिकाऊ हो तो फिर आपके लिए Motorola Edge 70 Fusion अच्छा ऑप्शन हो सकता है. आज से इस मॉडल की सेल Flipkart पर शुरू हो गई है. मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च हुए इस मॉडल के डिस्प्ले में पानी और धूल से सेफ्टी के लिए IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है. साथ ही यह MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन के साथ आता है, जिससे इसकी मजबूती और ज्यादा बढ़ जाती है. आइए जानते हैं इस मॉडल की कीमत और फीचर्स के बारे में.
Motorola Edge 70 Fusion की कीमत और ऑफर्स
भारत में Motorola Edge 70 Fusion को तीन स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत-
- 8GB RAM + 128GB स्टोरेज – 26,999 रुपये
- 8GB RAM + 256GB स्टोरेज – 29,999 रुपये
- 12GB RAM + 256GB स्टोरेज – 32,999 रुपये है.
कंपनी मॉडल पर लॉन्च ऑफर भी दे रही है. ऑफर के तहत HDFC और Axis Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ग्राहक 2,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं. इसके अलावा 2,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है. इसके अलावा, इस स्मार्टफोन को खरीदने पर ग्राहकों को Google Gemini Pro प्लान का 18 महीने का फ्री एक्सेस भी मिलेगा, जिसकी कीमत करीब 35,100 रुपये है.
इस फोन को Flipkart, Motorola की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर खरीदा जा सकता है.
डिस्प्ले, डिजाइन और बिल्ड
Motorola Edge 70 Fusion का डिजाइन काफी प्रीमियम और स्लिम है. इसकी थिकनेस सिर्फ 7.99mm है और वजन करीब 193 ग्राम है. फोन तीन कलर Pantone Blue Surf, Pantone Country Air और Pantone Silhouette ऑप्शन में मिलेगा.
इसमें 6.78 इंच का 1.5K Super HD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है. डिस्प्ले में 144Hz रिफ्रेश रेट, 5200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट , HDR10+ सपोर्ट, 10-बिट कलर डेप्थ और 100% DCI-P3 कलर गैमट जैसे फीचर्स मिलते हैं. डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Glass 7i दिया गया है और Smart Water Touch फीचर की मदद से गीले हाथों से भी फोन इस्तेमाल किया जा सकता है.
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए, Motorola Edge 70 Fusion में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP Sony LYTIA 710 मेन कैमरा और 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP फ्रंट कैमरा मिलता है. फोन के सभी कैमरे 4K HDR वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं. इसमें AI Photo Enhancement, Portrait Mode, Auto Night Vision, Hyperlapse और Horizon Lock जैसे एडवांस कैमरा फीचर्स भी दिए गए हैं.
प्रोसेसर और सॉफ्टवेयर
Motorola Edge 70 Fusion में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो फास्ट और स्मूद परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किया गया है. फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज सपोर्ट दिया गया है. यह BGMI में 120fps तक गेमिंग सपोर्ट करता है. फोन में 4473mm² का वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है, जो लंबे समय तक गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने में मदद करता है.
यह स्मार्टफोन Android 16 पर बेस्ड Hello UI पर चलता है. फोन में Moto AI 2.0 फीचर भी मिलता है, जिसमें कई AI टूल जैसे Next Move सजेशन, AI Image Studio, Sketch to Image, Text to Sticker, AI Playlist Studio और Catch Me Up 2.0 शामिल है. इसके अलावा फोन Google Gemini, Microsoft Copilot और Perplexity AI जैसे टूल्स को भी सपोर्ट करता है.
बैटरी और कनेक्टिविटी
मॉडल में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो फोन मॉडरेट यूज में आसानी से दो दिन तक चल जाता है, जिससे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ती.
कनेक्टिविटी के लिए, इसमें 16 5G बैंड, Wi-Fi 6E, Bluetooth और NFC जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: iQOO Z11x 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और सेल डेट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




