BSNL का सस्ता एनुअल प्लान, रोज मिलेगा 2.6GB डेटा, ऑफर बस कल तक
Published by : Shivani Shah Updated At : 23 Feb 2026 8:20 AM
बीएसएनएल रिचार्ज प्लान
अगर आप BSNL यूजर हैं और अब तक आपने कंपनी के Bharat Connect 26 Plan ऑफर का फायदा नहीं उठाया, तो फिर जल्दी करिए. क्योंकि, ये ऑफर कल 24 फरवरी को खत्म होने वाला है, जिसके बाद आप सस्ते में अपने नंबर को पूरे साल भर एक्टिव रखने का मौका खो देंगे. अगर आप इस प्लान के बारे में नहीं जानते हैं, तो फिर इस खबर में पढ़िए पूरी डिटेल्स.
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL अपने यूजर्स के लिए हमेशा कोई न कोई सस्ते प्लान्स और ऑफर्स लेकर आते रहती है. ऐसे में कंपनी ने 26 जनवरी के मौके पर भी एक ऑफर प्लान पेश किया था, जिसका नाम Bharat Connect 26 Plan है. ये कंपनी का एनुअल प्लान है, यानी पूरे 365 दिन की छुट्टी. इतना ही नहीं, यूजर्स को हर दिन कंपनी 2.6GB डेटा का फायदा दे रही है. सबसे खास बात तो इस प्लान की कीमत 2700 रुपये से भी कम है. ऐसे में अगर आप भी सस्ते में पूरे साल ज्यादा डेटा का फायदा उठाना चाहते हैं, तो आपके पास बस कल तक का समय है. आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में और कहां से कर सकते हैं रिचार्ज.
क्या है BSNL का नया ऑफर प्लान?
BSNL के इस ऑफर प्लान में यूजर्स पूरे 365 दिनों तक किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं. साथ ही हर दिन 100 फ्री SMS और डेली 2.6GB हाई-स्पीड मोबाइल डेटा का फायदा मिलेगा. हालांकि, इस प्लान में किसी तरह के एक्स्ट्रा बेनिफिट्स नहीं मिलेंगे. इस प्लान की कीमत 2626 रुपये है. ऐसे में एक्स्ट्रा बेनिफिट्स के बिना भी 2700 रुपये से कम में बीएसएनएल का ये प्लान पूरे साल नंबर एक्टिव रखने और ज्यादा डेटा के लिए अच्छा ऑप्शन है.
कब तक कर सकते हैं प्लान रिचार्ज?
बीएसएनएल का ये प्लान 24 जनवरी से एक्टिव है और ये 24 फरवरी तक ही वैलिड रहेगा. यानी यूजर्स के पास बस कल तक का समय है. यूजर्स इस ऑफर प्लान को BReX प्लेटफॉर्म यानी chatbot.bsnl.co.in के जरिए रिचार्ज कर सकते हैं और साल भर सस्ते में ज्यादा डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा उठा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 450 रुपये से कम में 90 दिनों की वैलिडिटी, BSNL लाया धाकड़ प्लान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










