450 रुपये से कम में 90 दिनों की वैलिडिटी, BSNL लाया धाकड़ प्लान

अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो हर महीने रिचार्ज की टेंशन से छुटकारा चाहते हैं, लेकिन सस्ते में, तो ये खबर आपके लिए है. सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने अपने यूजर्स के लिए एक नया प्लान पेश किया है. इस नए प्लान के तहत यूजर्स सिर्फ रोजाना के 5 रुपये खर्च में 90 दिनों तक अपना नंबर एक्टिव रख सकते हैं. यहाँ जानिए प्लान से जुड़ी जानकारी.
अगर आपका BSNL नंबर लंबे समय से बंद पड़ा है और आप सोच रहे हैं, कि उसे दोबारा एक्टिव करने में ज्यादा पैसे लगेंगे, तो अब आपको जेब ढीली करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि, BSNL ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक और किफायती प्रीपेड प्लान पेश कर दिया है, जो कम कीमत में ज्यादा फायदे देने का दावा करता है. यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए कंपनी लेकर आई है, जिनका नंबर इनएक्टिव हो चुका है या जो सेकेंडरी सिम को सस्ते में दोबारा एक्टिव रखना चाहते हैं. इस नए प्लान में यूजर्स को 90 दिनों की वैलिडीटी मिलेगी, वो भी 450 रुपये से कम में. आइए जानते हैं बीएसएनएल के इस नए किफायती प्लान के बारे में.
क्या है BSNL का नया प्लान?
BSNL के यूपी ईस्ट सर्कल ने अपने ऑफिशियल हैंडल पर पोस्ट के जरिए नए प्लान की जानकारी दी है. कंपनी का यह प्लान उन यूजर्स के लिए है, जिनका नंबर बंद हो गया है या जो लंबे समय तक अपने नंबर को एक्टिव रखना चाहते हैं. बीएसएनएल अपने इस नए प्लान में पूरे 90 दिनों की वैलिडिटी ऑफर कर रहा है. यानी पूरे 3 महीने तक रिचार्ज की टेंशन से छुट्टी. 90 दिनों तक यूजर्स किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 फ्री SMS का फायदा उठा सकते हैं. डेटा कि बात करें, तो इस प्लान में सिर्फ 5GB डेटा ही मिलेगा, जिसे 90 दिनों के दौरान कभी भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इसमें डेली डेटा लिमिट की पाबंदी नहीं है, इसलिए जरूरत के हिसाब से यूजर्स डेटा यूज कर सकते हैं.
क्या है नए प्लान की कीमत?
बीएसएनएल के नए प्लान की कीमत 449 रुपये है. महीने के खर्च के हिसाब से हर महीने यूजर्स के पॉकेट पर सिर्फ 149 रुपये का बोझ पड़ेगा और वहीं डेली खर्च के हिसाब से 5 रुपये करीब का खर्च होगा. यानी 5 रुपये के डेली खर्च पर यूजर्स 90 दिनों तक अपना नंबर एक्टिव रख सकते हैं.
यह भी पढ़ें: बीएसएनएल का ₹99 प्लान: कम कीमत में अनलिमिटेड कॉलिंग का दमदार ऑफर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










