ePaper

Sahibganj: राजमहल नगर पंचायत में 3 PM तक 59% मतदान, विधायक ने भी डाला वोट

Updated at : 23 Feb 2026 4:59 PM (IST)
विज्ञापन
MLA MT Raja

मतदान करने के बाद राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा.

Sahibganj (राजमहल): सोमवार को दिनभर झारखंड के सभी जिलों में शहर की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में बड़ा उत्साह देखने को मिला. साहिबगंज के राजमहल नगर पंचायत में दोपहर तीन बजे तक 59 प्रतिशत मतदान हुआ.

विज्ञापन

शत्रुधन हजारी
Sahibganj (राजमहल): झारखंड नगर निकाय चुनाव 2026 में नगर पंचायत राजमहल क्षेत्र में अध्यक्ष और पार्षद पदों के लिए सोमवार को दिन के 3:00 बजे तक 59 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया. वहीं 14 वार्ड के लिए बनाए गए 19 मतदान केंद्र में समाचार लिखे जाने तक शांतिपूर्वक मतदान जारी थी. चुनाव में महिला मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. राजमहल विधायक मो ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने मतदान करने के बाद क्षेत्र के लोगों से अपील की कि लोकतंत्र के महापर्व में पहले अपने मताधिकार का प्रयोग शांतिपूर्ण तरीके से करें. विधानसभा से उन्हें मतदान के लिए अवकाश मिली थी उन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. शहर की सरकार बनाने में मतदान कर उन्होंने अपनी भूमिका निभाई है.

सुरक्षा के लिए पुलिस मुस्तैद

मतदान के दिन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही. निर्वाची पदाधिकारी छूटेश्वर प्रसाद दास, एसडीओ सदानंद महतो, एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, पुलिस इंस्पेक्टर राजीव रंजन, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी, सब इंस्पेक्टर विकास सेठ सभी मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं. यहां अध्यक्ष पद के लिए 4 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं, जबकि वार्ड पार्षद पद के लिए 43 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.

शाम 3 बजे तक सभी वार्ड का हाल

  • वार्ड 1 – प्रो कन्या उच्च विद्यालय महाजन टोली पूर्वी भाग – कुल – 62%.
  • वार्ड 1/2 प्रो कन्या उच्च विद्यालय महाजन टोली पूर्वी भाग – कुल – 65%.
  • वार्ड 2 /1 कन्या मध्य विद्यालय नील कोठी दक्षिण भाग – कुल – 70%.
  • वार्ड 2/2 कन्या मध्य विद्यालय नीलकोटी पश्चिम भाग राजमहल – कुल – 61%.
  • वार्ड 3/1 हिंदी बालक प्राथमिक विद्यालय कासिम बाजार – कुल – 45%.
  • वार्ड 4/1 प्लस टू जेके उच्च विद्यालय पश्चिमी भाग – कुल – 69%.
  • वार्ड 4/2 प्लस टू जेके उच्च विद्यालय उत्तरी भाग – कुल – 57%.
  • वार्ड 5/1 प्लस टू जेके उच्च विद्यालय – कुल – 53%.
  • वार्ड 6/1 नगर पंचायत कार्यालय भवन सिंधीदलान परिसर – कुल – 46%.
  • वार्ड 7/1 प्राथमिक विद्यालय कॉलोनी राजमहल – कुल – 48%.
  • वार्ड 8/1 राजकीय मध्य विद्यालय नया बाजार उत्तरी भाग – कुल – 63%.
  • वार्ड 8/2 राजकीय मध्य विद्यालय नया बाजार पूर्वी भाग – कुल – 63%.
  • वार्ड 9/1 राजकीयकृत मध्य विद्यालय नया बाजार दक्षिण भाग – कुल – 56%.
  • वार्ड 10/1 नगर भवन नया बाजार राजमहल – कुल – 58%.
  • वार्ड 11/1 प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीआरसी भवन – कुल – 70%.
  • वार्ड12/1 नया नगर पंचायत कार्यालय मटियाल पश्चिम भाग 1 – कुल – 71%.
  • वार्ड12/2 नया नगर पंचायत कार्यालय मटियाल पश्चिमी भाग 2 – कुल – 88.70%.
  • वार्ड 13/1 कलीमिया अमीनिया मदरसा फुलवरिया पूर्वी भाग – कुल – 54%.
  • वार्ड 14/1 कलीमिया और आर्मेनिया मदरसा फुलवरिया पश्चिम भाग – कुल – 60%.

टोटल पोलिंग- 10469
कुल प्रतिशत – 59%

ये भी पढ़ें…

झारखंड निकाय चुनाव: दुमका और सरायकेला आगे! गोड्डा में मतदान की रफ्तार सुस्त, देखें 11 बजे तक का हाल

झारखंड के सरायकेला नगर पंचायत में बंपर 47.57% वोटिंग, खूंटी में भी जोश हाई, देखें 1 बजे तक का हाल

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola