ePaper

अक्षर पटेल क्यों हुए ड्रॉप? अजिंक्य रहाणे ने टीम मैनेजमेंट को सुनाई खरी-खोटी

Updated at : 23 Feb 2026 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs SA: Ajinkya Rahane on Axar Patel

अजिंक्या राहणे और अक्षर पटेल

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 मुकाबले में टीम इंडिया को 76 रन से हार मिली. मैच में उपकप्तान अक्षर पटेल को ड्रॉप करके वाशिंगटन सुंदर को खिलाने का फैसला पूरी तरह गलत साबित हुआ. इस पर दिग्गज अजिंक्य रहाणे ने तीखी प्रतिक्रिया दी है.

विज्ञापन

IND vs SA: 22 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर 8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हराया. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में टीम इंडिया के एक फैसले की काफी आलोचना हो रही है. मैनेजमेंट ने उपकप्तान अक्षर पटेल (Axar Patel) को प्लेइंग 11 से बाहर कर वाशिंगटन सुंदर (Washington Sundar) को मौका दिया. यह फैसला पूरी तरह बैकफायर कर गया. इसपर अब अजिंक्या राहणे (Ajinkya Rahane) ने भी मैनेजमेंट पर सवाल खड़े किए हैं.

भारत की हार और प्लेइंग 11 में बदलाव 

अहमदाबाद में टीम इंडिया को 76 रन की करारी हार मिली. इस बड़े मैच में टीम ने अपनी प्लेइंग 11 में हैरान करने वाला बदलाव किया. अच्छे फार्म में चल रहे उपकप्तान अक्षर पटेल को ड्राप कर दिया गया. उनकी जगह वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया. मैच के नतीजे ने साफ कर दिया कि यह बदलाव काम नहीं आया.

सुंदर का निराशाजनक प्रदर्शन 

सुंदर को टीम में शामिल करने का कारण साउथ अफ्रीका की बैटिंग लाइन अप थी. अफ्रीकी टीम में कई लेफ्ट हैंडर बल्लेबाज मौजूद हैं. इसे देखकर मैनेजमेंट ने सुंदर को मौका दिया. सोचा गया था कि सुंदर लेफ्ट हैंडर बल्लेबाजों के खिलाफ सफल रहेंगे. लेकिन मैदान पर रणनीति फेल हो गई. सुंदर ने केवल 2 ओवर गेंदबाजी की और वह पूरी तरह फ्लाप रहे.

रहाणे ने सिलेक्शन पर उठाए सवाल 

दिग्गज अजिंक्य रहाणे ने इस फैसले की कड़ी आलोचना की है. क्रिकबज पर रहाणे ने कहा कि वह अक्षर को ना देखकर काफी सरप्राइज हैं. उन्होंने कहा कि सुंदर क्वालिटी खिलाड़ी हैं, लेकिन अक्षर अलग-अलग परिस्तिथियों में लगातार अच्छा करते आ रहे हैं. रहाणे के अनुसार जब आप सिलेक्शन को लेकर ज्यादा स्मार्ट बनते हैं, तो नुकसान टीम को ही उठाना पड़ता है.

वर्ल्ड कप में अक्षर का रिकार्ड 

अक्षर को ड्राप करने का फैसला इसलिए गलत लगा क्योंकि उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. उन्होंने 3 मैचों में 6 विकेट लिए हैं. वह गेंदबाजी के साथ तूफानी अंदाज में बैटिंग करना भी जानते हैं. इसके अलावा वह टीम के उपकप्तान हैं. बड़े मैचों में बतौर लीडर उनका अनुभव टीम के लिए काफी काम आ सकता था.

जिम्बाब्वे के खिलाफ वापसी की उम्मीद 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद अक्षर पटेल की वापसी लगभग तय मानी जा रही है. भारत अपना अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने वाला है. पूरी उम्मीद है कि मैनेजमेंट अपनी गलती सुधारेगा और अक्षर को वापस प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाएगा. अक्षर का आलराउंड खेल और अनुभव आगे के मैचों में टीम के लिए बेहद जरूरी है.

ये भी पढ़ें-

भारत की हार के बाद मोहम्मद आमिर ने कसा तंज, टीवी शो पर उड़ाया मजाक

उसने असली अनुभव दिखाया, भारत की हार के बाद इरफान पठान ने की डेविड मिलर की तारीफ

आकाश चोपड़ा ने कप्तान सूर्या की रणनीति पर उठाए सवाल, भारत को मिली करारी हार

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola