आकाश चोपड़ा ने कप्तान सूर्या की रणनीति पर उठाए सवाल, भारत को मिली करारी हार

IND vs SA: टी-20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की रणनीति पर सवाल उठाए है. उन्होंने कहा कि टीम इंडिया बड़े मैचों में दबाव नहीं झेल पाती और उनकी सोच स्पष्ट नहीं है.
Highlights
IND vs SA: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के अहम सुपर-8 मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन के बड़े अंतर से हरा दिया है. इस करारी हार के साथ ही टी-20 वर्ल्ड कप में भारत का लगातार 12 मैच जीतने का शानदार विजय रथ भी रुक गया है. इस शर्मनाक हार के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने टीम इंडिया की रणनीति, तैयारी और कप्तान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के माइंडसेट को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े किए है.
सूर्यकुमार के टॉस वाले बयान पर उठे सवाल
आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर टीम इंडिया की हार का कड़ा विश्लेषण किया. उन्होंने खास तौर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव के टॉस के समय दिए गए बयान पर अपना ध्यान खींचा. सूर्यकुमार ने टॉस हारने के बाद कहा था कि वह भी पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे. चोपड़ा के अनुसार, इसका मतलब बिल्कुल साफ है कि भारतीय टीम टारगेट का पीछा (रन चेज) करने के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी. उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट ने रन चेज करने का मन ही नहीं बनाया था और उनके अंदर आत्मविश्वास की भारी कमी साफ दिखाई दे रही थी.
बड़े मैचों के दबाव में बिखरने का डर
आकाश चोपड़ा ने भारत के खेलने के तरीके और माइंडसेट पर सीधा निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जब भारत बाइलेटरल (द्विपक्षीय) सीरीज खेलता है तो अक्सर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चुनता है. लेकिन जब आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट और दबाव वाले नॉकआउट मैचों की बारी आती है, तो टीम इंडिया की मानसिकता पूरी तरह बदल जाती है. दबाव से बचने के लिए टीम मजबूत टीमों के सामने पहले बैटिंग करना चाहती है. उन्होंने पूछा कि हम हमेशा रन चेज करने के दबाव से क्यों बचना चाहते है.
रणनीति और सही तैयारी में भारी कमी
पूर्व क्रिकेटर ने टीम मैनेजमेंट की सोच को भी गलत ठहराया. चोपड़ा का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में भारतीय टीम पूरी तरह से बिना किसी स्पष्ट रणनीति के मैदान पर उतरी थी. अगर आईसीसी के बड़े मैचों में दबाव कम करने के लिए पहले बैटिंग ही करनी होती है, तो बाइलेटरल सीरीज में भी टीम को यही तरीका अपनाना चाहिए. टीम इंडिया को द्विपक्षीय सीरीज में भी लक्ष्य का बचाव करने की प्रैक्टिस करनी चाहिए ताकि बड़े मैचों के लिए सही तैयारी हो सके. टीम इस मैच के लिए बिल्कुल भी तैयार नहीं थी.
सेमीफाइनल का समीकरण हुआ मुश्किल
दक्षिण अफ्रीका से मिली इस 76 रन की करारी हार के बाद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल में पहुंचने की राह काफी मुश्किल हो गई है. डिफेंडिंग चैंपियन भारत के लिए अब अपने बचे हुए मुकाबले सिर्फ जीतना ही काफी नहीं होगा. टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब बचाने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए अब टीम इंडिया को अपने बाकी बचे दोनों मैच हर हाल में जीतने होंगे. इसके साथ ही उन्हें अपना नेट रन रेट (NRR) भी काफी बेहतर करना होगा, तभी आगे का रास्ता खुलेगा.
ये भी पढ़ें-
अक्षर को बाहर करने पर अश्विन की खरी-खरी, बोले- IPL की रणनीति ICC में नहीं चलती
पाकिस्तानी खिलाड़ियों की नापाक हरकत, भारत की हार के बाद उगल रहे जहर, जानें क्या कहा?
करारी हार के बाद कोच रयान टेन डोशेट का खुलासा, बताया क्यों अक्षर की जगह खेले सुंदर?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Aditya Kumar Varshney
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










