ePaper

करारी हार के बाद कोच रयान टेन डोशेट का खुलासा, बताया क्यों अक्षर की जगह खेले सुंदर?

Updated at : 23 Feb 2026 10:59 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs SA Doeschate on Axar Patel

अक्षर पटेल और रयान टेन डोशेट

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका से 76 रन की हार के बाद भारतीय कोच रयान टेन डोशेट ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ किया कि वाइस कैप्टन अक्षर पटेल को बाहर करना एक रणनीतिक फैसला था. टीम को लेफ्ट हैंडर्स के खिलाफ वॉशिंगटन सुंदर की जरुरत थी.

विज्ञापन

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) के सुपर 8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रन से करारी शिकस्त दी है. यह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत की रनों के लिहाज से सबसे करारी हार है. इस मैच के बाद भारतीय टीम के असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशेट (Ryan ten Doeschate) ने प्लेइंग 11 में हुए बदलावों और वाइस कैप्टन अक्षर पटेल (Axar Patel) को बाहर बैठाने के फैसले पर खुलकर बात की है. उन्होंने साफ किया कि यह फैसला पूरी तरह से टीम के संतुलन और रणनीति पर आधारित था.

अक्षर पटेल को बाहर करने का कारण

कोच रयान टेन डोशेट ने बताया कि अक्षर पटेल को बाहर करना एक मुश्किल लेकिन रणनीतिक फैसला था. टीम मैनेजमेंट ने मैच से पहले प्लेइंग 11 को लेकर कई दिन लंबी चर्चा की थी. उनका मुख्य फोकस मिडिल ओवर्स के मैच-अप पर था. ऐसे में टीम को एक बॉलर कम करके एक बैटर को शामिल करना था. डोशेट ने कहा कि यह अक्षर पटेल की अहमियत को कम नहीं करता. टीम को इस टूर्नामेंट में उनकी लीडरशिप और खेल की काफी जरुरत है. उन्होंने उम्मीद जताई कि अक्षर इस फैसले को खेल भावना से लेंगे.

रिंकू सिंह के रूप में एक्स्ट्रा बैटर

टीम मैनेजमेंट ने एक बॉलर कम खिलाकर एक एक्स्ट्रा बैटर को तरजीह दी. रयान ने बताया कि हालात को देखते हुए टीम को आठवें नंबर पर एक बल्लेबाज की जरुरत महसूस हुई ताकि बैटिंग लाइनअप को गहराई मिल सके. इसी वजह से रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया. हालांकि, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेल्टन के जल्दी आउट होने के बाद यह रणनीति पूरी तरह से भारत के पक्ष में काम नहीं कर पाई. टीम का मानना था कि अंत के ओवर्स में रिंकू टीम के लिए उपयोगी साबित होंगे.

वॉशिंगटन सुंदर पर क्यों जताया भरोसा?

अक्षर की जगह वॉशिंगटन सुंदर को खिलाने के सवाल पर कोच ने साफ किया कि यह फैसला विपक्षी टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाजों को ध्यान में रखकर लिया गया था. साउथ अफ्रीका के पास क्विंटन डी कॉक, रयान रिकेल्टन और डेविड मिलर जैसे लेफ्ट हैंडर थे. टीम को पावरप्ले में गेंदबाजी करने वाले स्पिनर की तलाश थी और सुंदर इस रोल के लिए फिट थे. आईपीएल में उनके कम मैच खेलने को कोच ने गैर-जरुरी बताया और कहा कि टीम इंडिया में उनका प्रदर्शन शानदार रहा है.

हार से कई शानदार रिकॉर्ड टूटे

इस मैच से भारत के कई शानदार रिकॉर्ड टूट गए. 2023 वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद, वाइट बॉल क्रिकेट के आईसीसी टूर्नामेंट में 18 मैचों में यह भारत की पहली हार है. वहीं, ओवरऑल टी20 इंटरनेशनल की बात करें, तो 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रन की हार के बाद यह भारत की दूसरी सबसे करारी हार है. टीम को अगले दो सुपर 8 मैचों में अपनी रणनीति बेहतर करनी होगी.

कैसा रहा मैच का पूरा हाल

मैच की बात करें तो साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए. डेविड मिलर ने 63 और डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन की पारी खेली. वहीं ट्रिस्टन स्टब्स ने नाबाद 44 रन बनाए. भारत के लिए अर्शदीप सिंह ने 2 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए. वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला. जवाब में 188 रन का टारगेट हासिल करने उतरी टीम इंडिया 18.5 ओवर में 111 रन पर सिमट गई. शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने 4 और केशव महाराज ने 3 विकेट झटके.

ये भी पढ़ें-

साउथ अफ्रीका की जीत के बाद मिलर ने बताया तरीका, कैसे दी जा सकती है भारत को मात

सूर्यकुमार की कप्तानी में मिली हार, संजय मांजरेकर ने बताई भारत की 3 गलतियां

बुमराह ने टी20 वर्ल्ड कप में बना डाला धांसू रिकॉर्ड, अश्विन और अर्शदीप को छोड़ा पीछे

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola