सुस्ती और थकान दूर करेगा साबूदाना फ्रूट बाउल, मिनटों में बनाएं हेल्दी समर रेसिपी

Sabudana Fruit Bowl: गर्मियों में शरीर को ठंडक और इंस्टेंट एनर्जी देने के लिए साबूदाना फ्रूट बाउल एक परफेक्ट हेल्दी रेसिपी है. फ्रेश फलों, दूध और ड्राई फ्रूट्स से तैयार यह डिश टेस्टी होने के साथ-साथ लाइट और न्यूट्रिशियस भी है.
Sabudana Fruit Bowl: गर्मियां जल्द आने वाली हैं और ऐसे में हमारे शरीर को इस तरह की चीजों की जरूरत पड़ने वाली है, जो सिर्फ सुस्ती और थकान को दूर न रखे बल्कि शरीर को ठंडा भी रखे. आज इस आर्टिकल में हम आपको साबूदाना फ्रूट बाउल की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसे आप काफी आसानी से मिनटों में ही तैयार कर सकेंगे. इस डिश की सबसे खास बात है कि यह लाइट और टेस्टी होने के साथ ही काफी ज्यादा हेल्दी भी होता है. जब आप इसे घर पर बनाकर अपने बच्चों को खिलाते हैं तो यह एक परफेक्ट समर रेसिपी बन जाती है. आप इसे व्रत के दौरान, ब्रेकफास्ट या फिर एक लाइट इवनिंग स्नैक के तौर पर बिना किसी टेंशन के तैयार कर सकते हैं. यह आपके पेट को ठंडा रखता है और साथ ही इंस्टेंट एनर्जी देने का काम भी करता है.
साबूदाना फ्रूट बाउल बनाने के लिए जरूरी सामग्री
- 1 कप साबूदाना
- 1 कप दूध, ठंडा या फिर नॉर्मल
- 1 केला, कटे हुए टुकड़ों में
- आधा कप सेब कटा हुआ
- आधा कप आम या पपीता
- 4 से 5 स्ट्रॉबेरी या अंगूर
- 1 छोटा चम्मच शहद या डेट सिरप
- 1 छोटा चम्मच चिया सीड्स या सब्जा सीड्स
- ड्राई फ्रूट्स जैसे कि बादाम, काजू और पिस्ता
- इलायची पाउडर स्वादानुसार
यह भी पढ़ें: सिर्फ 10 मिनट में तैयार मसाला फ्रेंच टोस्ट, बिजी मॉर्निंग के लिए बेस्ट ब्रेकफास्ट ऑप्शन
साबूदाना फ्रूट बाउल बनाने की रेसिपी
- साबूदाना फ्रूट बाउल बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाना को अच्छी तरह धोकर 3 से 4 घंटे या रातभर पानी में भिगो दें.
- इसके बाद भीगे हुए साबूदाना को पानी से निकालकर हल्का उबाल लें, जब तक वह ट्रांसपैरेंट और सॉफ्ट न हो जाए. इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
- अब एक बड़े बाउल में उबला हुआ साबूदाना डालें और उसमें ठंडा दूध मिलाएं.
- इसके बाद इसमें कटे हुए सभी फ्रेश फल डालें और हल्के हाथ से मिक्स करें.
- अब इसके ऊपर से शहद, चिया सीड्स और ड्राई फ्रूट्स डालें और लास्ट में इलायची पाउडर छिड़ककर इसे 10 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने रखें. आपका हेल्दी और स्वादिष्ट साबूदाना फ्रूट बाउल तैयार है.
यह भी पढ़ें: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं न्यूट्रिशियस और टेस्टी मिक्स वेज सूप, डायबिटीज फ्रेंडली स्नैक जो हर किसी को आए पसंद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










