क्या चाय के बिना नहीं होती आपके दिन की शुरुआत? टी लवर्स की पर्सनालिटी में छिपी हो सकती हैं ये खास खूबियां

Updated:
विज्ञापन
चाय पसंद करने वालों में कौन सी खूबीयां होती हैं? Ai image

चाय पसंद करने वालों में कौन सी खूबीयां होती हैं? Ai image

Personality Traits: अगर आपके दिन की शुरुआत भी चाय के बिना नहीं होती, तो शायद यह सिर्फ एक आदत नहीं, बल्कि आपकी पर्सनालिटी का भी एक हिस्सा है. चाय पसंद करने वाले लोग अक्सर सुकून, अपनापन और रिश्तों को खास अहमियत देते हैं. आइए जानते हैं चाय लवर्स की कुछ ऐसी ही दिलचस्प खूबियां, जिनसे शायद आप भी खुद को जोड़ पाएंगे.

विज्ञापन

Personality Traits: क्या आप भी उन लोगों में से हैं, जो सुबह सोकर उठते ही चाय का कप ढूंढते हैं? या फिर जब भी आपका कोई दोस्त आपसे मिलता है, तो आपके मुंह से सबसे पहले निकलता है कि चलो यार, एक एक कप चाय पीकर आते हैं? अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो आप अकेले बिल्कुल भी नहीं हैं. जब हम अपने चारों तरफ नजरें घुमाकर देखते हैं, तो यह रियलाइज करते हैं कि हमारे आस-पास चाय लवर्स की कोई कमी नहीं है. वैसे तो दुनिया में चाय और कॉफी दोनों को ही काफी ज्यादा पसंद किया जाता है, लेकिन क्या आपको यह पता है कि चाय की तरफ आपका यह झुकाव आपके स्वभाव या फिर पर्सनालिटी के बारे में बहुत कुछ बताता है? कई रिसर्च के अनुसार, जिन लोगों को कॉफी से ज्यादा चाय पसंद होती है, उनकी पर्सनालिटी और जीने का तरीका काफी अलग और मजेदार होता है. तो चलिए जानते हैं चाय पसंद करने वालों की कुछ ऐसी ही खास खूबियों के बारे में जो उन्हें दूसरों से बिल्कुल अलग और स्पेशल बनाती हैं.

personality traits of a tea lover
personality traits of a tea lover

पेशेंस रखने वाले और शांत स्वभाव के

जिन लोगों को चाय पसंद होती है, उनकी सबसे बड़ी खासियत है उनका पेशेंस या फिर धीरज. कॉफी लवर्स जहां इंस्टेंट ताकत और एनर्जी चाहते हैं, वहीं चाय पीने वाले लोग अपनी जिंदगी को बहुत ही आराम और सुकून के साथ जीना पसंद करते हैं. चाय को बनने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है जैसे दूध, पानी, पत्ती और अदरक का उबलना और फिर धीरे-धीरे उसका रंग आना. यही पेशेंस चाय पसंद करने वालों की पर्सनालिटी में भी दिखाई देता है. ये लोग कठिन हालात में कभी भी जल्दी घबराते नहीं हैं, बल्कि बहुत ही शांत रहकर और सोच-समझकर फैसले लेते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या आपको भी अकेले रहना अच्छा लगता है? आपकी ये आदत बताती है कि आप दूसरों से कितने अलग हैं

बातचीत करने में माहिर और मिलनसार

'चाय पर चर्चा' सिर्फ एक कहावत नहीं है, बल्कि यह चाय पसंद करने वालों की असल जिंदगी का भी एक बड़ा हिस्सा है. जिन लोगों को चाय पीना अच्छा लगता है, वे लोग स्वभाव से काफी ज्यादा मिलनसार होते हैं. इन्हें लोगों से मिलना-जुलना बहुत अच्छा लगता है. ये लोग अकेले किसी जगह पर शांत बैठकर काम करने से ज्यादा, दोस्तों या फिर परिवार के साथ चाय की चुस्कियां लेते हुए बातें करना पसंद करते हैं. ये लोग दूसरों की बातों को भी बहुत ही गौर से सुनते हैं. जब आप इनसे बात करेंगे तो आपको यह समझ में आएगा कि इनके साथ बात करना कितना आसान है. यही कारण है कि जिन लोगों को चाय पीना अच्छा लगता है, दूसरे भी उनके साथ रहना पसंद करते हैं.

सिंपल रहना और रिश्तों को वैल्यू देना

जिन लोगों को चाय पीना अच्छा लगता है, उन्हें दिखावा करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता है. ये लोग बहुत ही सिंपल और डाउन-टू-अर्थ होते हैं. इनके लिए किसी भी रिश्ते की कीमत किसी भी महंगी चीज से बढ़कर होती है. एक छोटी सी दुकान पर कांच के गिलास में मिलने वाली 'कटिंग चाय' भी इन्हें उतना ही मजा दे सकती है, जितना किसी बड़े होटल की महंगी ड्रिंक. ये लोग रिश्तों में प्यार बनाए रखना जानते हैं और अपनों के लिए हमेशा खड़े रहते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी हैं ओवरथिंकर? इसे कमजोरी नहीं, आपके अंदर छिपी हैं ये 5 कमाल की खूबियां

ये लोग होते हैं बहुत ही क्रिएटिव सोच रखने वाले

चाय लवर्स की एक खास बात यह भी है कि उनके दिमाग में नए-नए आइडियाज बहुत ही जल्दी आते हैं. चाय में कुछ ऐसी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो आपके दिमाग को शांत और एक जगह पर फोकस करने में मदद करती हैं. यह एक बड़ी वजह है कि चाय पसंद करने वाले लोग अक्सर काफी क्रिएटिव होते हैं. चाहे कुछ लिखना हो, पेंटिंग करनी हो या कोई नया काम सोचना हो, एक कप कड़क चाय इनके दिमाग की बत्ती जला देती है. ये लोग फालतू बातों के बजाय काम की और गहरी बातों पर सोचना पसंद करते हैं.

सेहत का ध्यान रखने वाले होते हैं ये लोग

कॉफी से अगर तुलना की जाए तो चाय को सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद और बैलेंस्ड माना जाता है. जिन लोगों को चाय पसंद होती है, वे लोग अक्सर अपनी सेहत का भी ज्यादा बेहतर तरीके से ख्याल रखते हैं. ये लोग कॉफी से इंस्टेंट मिलने वाले कैफीन के हैवी डोज के बजाय, चाय से मिलने वाली हल्की-हल्की और धीरे-धीरे काम करने वाली एनर्जी को पसंद करते हैं. आज के समय में तो कई चाय लवर्स ग्रीन टी या फिर हर्बल टी पर भी शिफ्ट करने लग गए हैं, जो उनके फिटनेस के प्रति अवेयरनेस को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें: कठिन से कठिन हालातों को मात देने में माहिर होते हैं इस मूलांक के लोग, शांत स्वभाव के पीछे छिपा है सफलता का गहरा राज


विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola