सिर्फ 10 मिनट में साफ होगा गंदा डस्टबिन, अपनाएं ये आसान घरेलू टिप्स

Updated:
विज्ञापन
How To Clean Dustbin At Home (AI Image)

How To Clean Dustbin At Home (AI Image)

घर के डस्टबिन की सफाई पर अक्सर कम ध्यान दिया जाता है, जिससे बदबू और बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं. इस लेख में जानिए डस्टबिन को साफ रखने, जिद्दी दाग हटाने और दुर्गंध दूर करने के आसान घरेलू उपाय.

विज्ञापन

How To Clean Dustbin At Home: घर की सफाई करते समय लोग फर्श, किचन और बाथरूम पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन डस्टबिन की सफाई अक्सर नजरअंदाज हो जाती है. धीरे-धीरे इसमें गंदगी, नमी और खाने के छोटे-छोटे कण जमा होने लगते हैं, जिससे बदबू आने लगती है. लंबे समय तक सफाई न करने पर बैक्टीरिया और फफूंदी भी पनप सकते हैं. ऐसे में डस्टबिन को नियमित रूप से साफ रखना जरूरी है. अच्छी बात यह है कि कुछ आसान घरेलू तरीकों से इसे आसानी से साफ और बदबू से मुक्त रखा जा सकता है.

कैसे करें डस्टबिन की सफाई?

सबसे पहले डस्टबिन से कचरा और पुराना बैग निकाल दें. इसके बाद गुनगुने पानी से डस्टबिन को अच्छी तरह धो लें. अब किसी स्पंज या पुराने ब्रश पर थोड़ा-सा लिक्विड डिश सोप लगाकर पूरे डस्टबिन को अच्छी तरह रगड़ें. किनारों और नीचे वाले हिस्से की सफाई करना न भूलें, क्योंकि यहां सबसे ज्यादा गंदगी जमा होती है. इसके बाद साफ पानी से धोकर किसी कपड़े से पोंछ लें या धूप में पूरी तरह सूखने दें. सूखने के बाद ही नया कचरा बैग लगाएं.

जिद्दी दाग कैसे हटाएं?

अगर डस्टबिन पर पुराने दाग पड़ गए हैं, तो बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. इसे दाग वाली जगह पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद ऊपर से थोड़ा सफेद सिरका डालें. कुछ देर बाद ब्रश से हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से धो लें. इससे दाग साफ होने में मदद मिलती है.

बदबू दूर करने के आसान उपाय

अगर डस्टबिन से तेज बदबू आती है, तो उसमें थोड़ा-सा बेकिंग सोडा छिड़ककर रातभर के लिए छोड़ दें. सुबह इसे साफ कर दें. इसके अलावा आधे नींबू पर थोड़ा नमक लगाकर डस्टबिन के अंदर रगड़ने से भी दुर्गंध कम हो सकती है. समय-समय पर डस्टबिन को कुछ घंटों के लिए धूप में रखने से भी बैक्टीरिया कम होते हैं और बदबू दूर रहती है.

सेंसर वाले डस्टबिन की सफाई कैसे करें?

अगर आपके घर में सेंसर वाला डस्टबिन है, तो उसके ढक्कन को पानी से न धोएं. इलेक्ट्रॉनिक हिस्से को केवल हल्के गीले या सूखे मुलायम कपड़े से साफ करें. डस्टबिन के बाकी हिस्से को अलग करके सामान्य तरीके से धोया जा सकता है. साथ ही हमेशा कचरा बैग का इस्तेमाल करें और गीले कचरे को रोजाना बाहर निकालें. इससे डस्टबिन लंबे समय तक साफ और बदबू रहित बना रहेगा.

यह भी पढ़ें: तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए इन 4 आसान तरीकों से करें मिनटों में फ्रेश


विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola