Mukul Roy Death: पीएम मोदी ने पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया
Mukul Roy Death: वर्ष 2019 के लोकसभा और वर्ष 2021 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अहम नेता रहे मुकुल रॉय का निधन हो गया है. पूर्व रेल मंत्री के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने उनके निधन पर क्या कहा है, यहां पढ़ें.
Table of Contents
Mukul Roy Death: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर शोक जताया है. सोमवार को शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि मुकुल रॉय को राजनीतिक अनुभव और समाज की सेवा के प्रयासों के लिए याद किया जायेगा.
71 साल की उम्र में हुआ मुकुल रॉय का निधन
मुकुल रॉय का कोलकाता के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से रविवार देर रात निधन हो गया. वह 71 वर्ष के थे. उनके निधन की सूचना मिलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा- पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन से दुखी हूं. उन्हें उनके राजनीतिक अनुभव और समाज की सेवा के प्रयासों के लिए याद किया जायेगा. उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदनाएं. ओम् शांति.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mukul Roy Death: कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के नेता रहे मुकुल रॉय
मुकुल रॉय को एक समय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सबसे भरोसेमंद सहयोगी और तृणमूल कांग्रेस का प्रमुख रणनीतिकार माना जाता था. पूर्व केंद्रीय मंत्री और पश्चिम बंगाल से 2 बार राज्यसभा सदस्य रहे मुकुल रॉय 4 दशक के राजनीतिक करियर में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी का हिस्सा रहे.
इसे भी पढ़ें
पिता के निधन पर भावुक हुए शुभ्रांशु, बोले- वक्त कम दिया, लेकिन थे दोस्त की तरह
तृणमूल में कभी नंबर 2 पर थे मुकुल रॉय, दल बदल के कारण खत्म हुआ कांचरापारा के बेटे का पॉलिटिकल कॅरियर
बंगाल की राजनीति के चाणक्य मुकुल रॉय का निधन, तृणमूल कांग्रेस के एक अध्याय का अंत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मिथिलेश झा
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









