मुकुल रॉय के निधन पर बोलीं ममता बनर्जी- मेरा दिल टूट गया, अभिषेक ने भी शोक जताया

मुकुल रॉय के निधन से स्तब्ध हैं ममता बनर्जी.
Mamata Banerjee on Mukul Roy Demise: पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में एक रहे मुकुल रॉय के निधन पर पार्टी के दो सबसे बड़े नेताओं ने शोक व्यक्त किया है. टीएमसी सुप्रीमो और बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी ने कहा है कि मुकुल रॉय के निधन से उनका दिल टूट गया है. अभिषेक बनर्जी ने भी शोक संदेश जारी किया है.
Table of Contents
Mamata Banerjee on Mukul Roy Demise: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अनुभवी नेता मुकुल रॉय के निधन पर सोमवार को शोक व्यक्त किया. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सुप्रीमो ने मुकुल रॉय को याद करते हुए उन्हें लंबे समय का राजनीतिक सहयोगी और कई आंदोलनों में साथ लड़ने वाला साथी बताया.
ममता बनर्जी ने एक्स पर बांग्ला में लिखा पोस्ट – स्तब्ध और दुखी हूं
ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बांग्ला भाषा में एक पोस्ट करके कहा कि वह मुकुल रॉय के निधन से ‘स्तब्ध और दुखी’ हैं. उन्होंने लिखा कि मुकुल रॉय ने तृणमूल कांग्रेस की स्थापना के बाद से अथक रूप से काम किया था. पार्टी के सभी स्तरों पर स्वीकार्यता हासिल की थी.
मुकुल के निधन की खबर से मेरा दिल टूट गया
मुख्यमंत्री ने लिखा- अनुभवी नेता मुकुल रॉय के अचानक निधन की खबर से मैं स्तब्ध और दुखी हूं. वह लंबे समय तक मेरे राजनीतिक सहयोगी रहे और अनेक राजनीतिक संघर्षों में मेरे साथी रहे हैं. उनके निधन की खबर से मेरा दिल टूट गया है.
तृणमूल कांग्रेस से स्थापना काल से जुड़े थे मुकुल रॉय
उन्होंने कहा कि मुकुल रॉय ने तृणमूल कांग्रेस की स्थापना के समय से ही अपना जीवन पार्टी को समर्पित कर दिया था. केंद्रीय मंत्री के रूप में काम किया. पार्टी के सभी स्तर पर उन्हें काम किया. बाद में उन्होंने एक अलग राजनीतिक मार्ग चुना था, लेकिन फिर वह वापस तृणमूल कांग्रेस में लौट आये.
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Mamata Banerjee on Mukul Roy Demise: मुकुल रॉय के बेटे से ममता बनर्जी का आग्रह
ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में मुकुल रॉय के योगदान और संगठनात्मक कौशल को भुलाया नहीं जायेगा. उन्होंने कहा कि राजनीतिक जगत, चाहे वह किसी भी दल से संबद्ध हो, उनकी कमी महसूस करेगा. टीएमसी सुप्रीमो ने मुकुल रॉय के परिवार और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और उनके बेटे से दुख की इस घड़ी में मजबूत रहने का आग्रह किया.
मुकुल रॉय का निधन राजनीतिक इतिहास के एक युग का अंत -अभिषेक
बंगाल की चीफ मिनिस्टर ममता बनर्जी के भतीजे और तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी मुकुल रॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया- मुकुल रॉय के निधन से पश्चिम बंगाल के राजनीतिक इतिहास में एक युग का अंत हो गया.
टीएमसी को मजबूत करने में मुकुल रॉय की रही अहम भूमिका
उन्होंने कहा- अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (AITC) के संस्थापक स्तंभों में से एक के रूप में उन्होंने संगठन के शुरुआती वर्षों में इसको विस्तार देने में, पार्टी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. सार्वजनिक जीवन के प्रति उनके समर्पण को प्रशंसा के साथ याद किया जायेगा. मैं उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.
कोलकाता में हुआ मुकुल रॉय का निधन
पूर्व रेल मंत्री और पूर्व राज्यसभा सदस्य मुकुल रॉय का रविवार देर रात कोलकाता के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उन्हें कभी ममता बनर्जी का सबसे भरोसेमंद सहयोगी और तृणमूल कांग्रेस का प्रमुख रणनीतिकार माना जाता था. वह कई बीमारियों से पीड़ित थे और पिछले 2 वर्षों में कई बार अस्पताल में भर्ती रहे थे. परिवार के सदस्यों ने बताया कि हाल ही में वह कोमा में चले गये गये.
इसे भी पढ़ें
Mukul Roy Death: पीएम मोदी ने पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया
तृणमूल में कभी नंबर 2 पर थे मुकुल रॉय, दल बदल के कारण खत्म हुआ कांचरापारा के बेटे का पॉलिटिकल कॅरियर
बंगाल की राजनीति के चाणक्य मुकुल रॉय का निधन, तृणमूल कांग्रेस के एक अध्याय का अंत
पिता के निधन पर भावुक हुए शुभ्रांशु, बोले- वक्त कम दिया, लेकिन थे दोस्त की तरह
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




