ePaper

अब राष्ट्रीय खेल की सूचना मिलेगी एक खास एप्‍प से

Updated at : 30 Nov 2014 3:04 PM (IST)
विज्ञापन
अब राष्ट्रीय खेल की सूचना मिलेगी एक खास एप्‍प से

तिरुवनंतपुरम: खेल प्रेमियों के लिए अच्‍छी खबर है. केरल में होने वाले 35वें राष्ट्रीय खेलों से जुडे समाचार और अपडेट अब आप आसानी से जान पाएंगे. दरअसल आयोजकों ने वर्चुअल वर्ल्‍ड का हिस्सा बनते हुए ‘गेम्स इन्‍फोर्मेशन एप्‍प’ और ‘वर्चुअल टार्च एप्‍प’ लांच किया है. इस एप्‍प के जरिये खेलों के लाइव नतीजे, आयोजन स्थल […]

विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम: खेल प्रेमियों के लिए अच्‍छी खबर है. केरल में होने वाले 35वें राष्ट्रीय खेलों से जुडे समाचार और अपडेट अब आप आसानी से जान पाएंगे. दरअसल आयोजकों ने वर्चुअल वर्ल्‍ड का हिस्सा बनते हुए ‘गेम्स इन्‍फोर्मेशन एप्‍प’ और ‘वर्चुअल टार्च एप्‍प’ लांच किया है.

इस एप्‍प के जरिये खेलों के लाइव नतीजे, आयोजन स्थल की जानकारी, स्पर्धा, पदक तालिका आदि की जानकारी जाएगी.राष्ट्रीय खेलों का आयोजन 31 जनवरी से 14 फरवरी तक किया जाएगा. यह एप्‍प एंड्राइड डिवाइसों पर उपलब्ध होंगे और जनवरी से खेल प्रेमी बिना किसी शुल्क के इन एप्‍प को डाउनलोड कर पाएंगे.

इस पहल में खेलों से संबंधित एसएमएस अलर्ट सुविधा भी विकसित की गई है. खेलों की आधिकारिक वेबसाइट www.keral2015.com के अपडेट होने के साथ ही एप्‍प भी अपडेट हो जाएगी. इसके अलावा ‘वर्चुअल टार्च एप्‍प’ गूगल के प्ले स्टोर पर 12 दिसंबर से उपलबध होंगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola